विज्ञापन

Mumbai Water Supply: महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा अल नीनो का असर, मुंबई में 1 मई से शुरू होगी पानी की कटौती

EL Nino Effect in India: मुंबई में 1 मई से 10% पानी कटौती हो सकती है. अल नीनो के कारण कम बारिश का अनुमान है, इसलिए बीएमसी ने ये प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा है.

Mumbai Water Supply: महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा अल नीनो का असर, मुंबई में 1 मई से शुरू होगी पानी की कटौती
मुंबई में प्रभावित हो सकती है पानी की सप्लाई.

Mumbai Water Supply Cut: प्रशांत महासागर में बन रही अल नीनो (El Nino) की स्थिति भारत पर बुरा असर डाल सकती है, क्योंकि इससे मानसून प्रभावित होगा. इस वजह से मौसम विभाग ने पहले ही कम बारिश का अनुमान जताया है. अल नीनो के चलते मुंबई भी अछूती नहीं रहने वाली है, जिसके चलते मुंबई में 1 मई से 10 प्रतिशत पानी कटौती का प्रस्ताव सामने आया है. पालिका प्रशासन ने 10 प्रतिशत पानी कटौती का प्रस्ताव आयुक्त की मंजूरी के लिए भेजा है.

फिलहाल सात झीलों में कुल 33.60% पानी भंडार है, जो 7 जुलाई तक पर्याप्त माना जा रहा है. बढ़ती गर्मी के कारण वाष्पीकरण बढ़ने से पानी के भंडार में कमी आ रही है.

पानी आपूर्ति की स्थिति

मोडक सागर, तानसा, भातसा, वैतरणा समेत 7 झीलों से रोजाना करीब 4,100 मिलियन लीटर पानी सप्लाई किया जाता है. पूरे साल के लिए 14.47 लाख मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है. मानसून के देर से आने की संभावना को देखते हुए इस बार अगस्त तक पानी प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है

झीलों में पानी भंडार (15 अप्रैल 2026)

  • भातसा: 2,35,439 मिलियन लीटर (सबसे अधिक)
  • मध्य वैतरणा: 69,106
  • अपर वैतरणा: 77,045
  • तानसा: 40,817
  • मोडक सागर: 45,340
  • विहार: 15,353
  • तुलसी: 3,274

पिछले तीन वर्षों की तुलना (प्रतिशत)

  • 2026: 33.60%
  • 2025: 30.24%
  • 2024: 24.54%

राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस साल जुलाई की बजाय अगस्त तक पानी की योजना बनाने पर जोर दिया गया है. पालिका प्रशासन का कहना है कि 1 मई से कटौती लागू करने पर ही मुंबई में नियमित पानी आपूर्ति बनाए रखी जा सकेगी.

ये भी पढ़ें- Monsoon News: कमजोर मॉनसून से आएगी आफत ! मौसम विभाग ने बजाई खतरे की घंटी, 5 साल हुई रिकॉर्ड बरसात के बाद टेंशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com