विज्ञापन

इस साल कमजोर मॉनसून से बाजार पर असर! एग्री, ऑटो से माइनिंग तक...किन सेक्‍टर्स में आएगी तेजी, खतरा किधर?

Impact of Monsoon on Indian Stock Markets: मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के बाद जानें मॉनसून का शेयर बाजार पर कैसा होगा असर.... कम बारिश की संभावना के बीच ऑटो, फर्टिलाइजर और FMCG जैसे सेक्टरों पर रहेगा फोकस.

इस साल कमजोर मॉनसून से बाजार पर असर! एग्री, ऑटो से माइनिंग तक...किन सेक्‍टर्स में आएगी तेजी, खतरा किधर?
Best monsoon stocks in India: मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के बाद अब निवेशकों की नजर उन सेक्टरों पर है, जिनका सीधा कनेक्शन बारिश से है.

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मॉनसून सिर्फ बारिश नहीं, बल्कि शेयर बाजार की दिशा तय करने वाला एक बड़ा फैक्टर है. हाल ही में मौसम विभाग (IMD) ने इस साल सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है. इसका सीधा असर आपकी जेब और शेयर बाजार के पोर्टफोलियो पर पड़ने वाला है. भारत की लगभग 50% खेती आज भी बारिश पर निर्भर है, इसलिए मॉनसून की हर बूंद बाजार के लिए एक ट्रिगर की तरह काम करती है.

आइए समझते हैं कि मॉनसून का यह नया अपडेट किन सेक्टरों की चांदी करेगा और कहां टेंशन बढ़ाएगा...

मॉनसून का मार्केट कनेक्शन, क्यों जरूरी है बारिश?

भारत की जीडीपी में खेती का हिस्सा करीब 18% है, लेकिन 58% से ज्यादा ग्रामीण परिवार अपनी कमाई के लिए इसी पर निर्भर हैं. करीब 64% भारतीय खेती से जुड़े हैं और देश की 75% बारिश मॉनसून के दौरान ही होती है. अगर मॉनसून अच्छा होता है, तो ग्रामीण इलाकों में कमाई बढ़ती है जिससे ट्रैक्टर, बाइक और रोजमर्रा के सामान (FMCG) की डिमांड बढ़ जाती है. वहीं, बारिश कम होने पर महंगाई बढ़ने और ग्रामीण डिमांड घटने का खतरा रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

किन सेक्टरों पर पड़ेगा 'पॉजिटिव' असर?

भले ही मॉनसून कम रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ खास सेक्टर ऐसे हैं जहा तेजी की उम्मीद की जा सकती है. जैसे...

  • पावर और माइनिंग: बिजली की बढ़ती मांग और हाइड्रोलिक एक्टिविटीज के चलते इन सेक्टरों में हलचल रहती है.
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पाइप कंपनियां: गर्मी बढ़ने और पानी के मैनेजमेंट की जरूरतों के कारण इन सेक्टरों पर पॉजिटिव असर दिखता है.
  • सीमेंट: बारिश कम होने का मतलब है कंस्ट्रक्शन का काम बिना रुके चलेगा, जो सीमेंट कंपनियों के लिए अच्छा है.
Latest and Breaking News on NDTV


इन सेक्टरों के शेयरों पर हो सकता है बुरा असर

कम बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टरों को होता है...

  • ऑटो (ट्रैक्टर और 2-व्हीलर): ग्रामीण आय कम होने से एस्कॉर्ट्स कुबोटा, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो जैसे शेयरों की बिक्री प्रभावित हो सकती है.
  • फर्टिलाइजर्स और एग्रोकेमिकल्स: बुवाई में देरी होने से कोरोमंडल इंटरनेशनल, चंबल फर्टिलाइजर्स और रैलिस इंडिया जैसे स्टॉक्स पर दबाव बढ़ सकता है.
  • FMCG और कंजम्पशन: डाबर, इमामी और मारिको जैसी कंपनियों की ग्रामीण बिक्री पर मिला-जुला या थोड़ा नेगेटिव असर पड़ सकता है.

मॉनसून में पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के बाद अब निवेशकों की नजर उन सेक्टरों पर है, जिनका सीधा कनेक्शन बारिश से है. अगर आप भी मॉनसून के हिसाब से अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करना चाहते हैं, तो इन खास स्टॉक्स और सेक्टरों को अपनी रडार पर रख सकते हैं...

फर्टिलाइजर और एग्रोकेमिकल सेक्टर: मॉनसून का सबसे पहला असर खेती के इनपुट पर पड़ता है. बुवाई के सीजन में खाद और कीटनाशकों की मांग बढ़ जाती है, इसलिए बाजार में कोरोमंडल इंटरनेशनल और चंबल फर्टिलाइजर्स जैसे शेयरों पर हलचल तेज हो जाती है.

इरिगेशन और पंप कंपनियां: जिन इलाकों में बारिश कम होती है, वहां सिंचाई के उपकरणों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में जैन इरिगेशन और केएसबी लिमिटेड जैसे स्टॉक्स को ट्रैक करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि सिंचाई के लिए पंप और पाइपों की जरूरत बढ़ती है.

FMCG (ग्रामीण फोकस): ग्रामीण इलाकों की आय सीधे तौर पर फसल की पैदावार से जुड़ी है. अच्छी फसल का मतलब है ग्रामीण लोगों की जेब में ज्यादा पैसा, जिसका फायदा डाबर, इमामी और मारिको जैसी कंपनियों को मिलता है क्योंकि इनके पर्सनल केयर और फूड प्रोडक्ट्स की डिमांड वहां बढ़ जाती है.

ट्रैक्टर और टू-व्हीलर: फसल की कटाई के बाद ग्रामीण इलाकों में लिक्विडिटी बढ़ती है, जिससे गाड़ियों की बिक्री में उछाल आता है. यही वजह है कि निवेशक एस्कॉर्ट्स कुबोटा, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो जैसे शेयरों पर पैनी नजर रखते हैं.

एग्री कमोडिटी स्टॉक्स: चावल और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां सीधे तौर पर फसल के उत्पादन से प्रभावित होती हैं. इसलिए केआरबीएल (KRBL) और एलटी फूड्स जैसे स्टॉक्स मानसून के दौरान काफी एक्टिव रहते हैं.

नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. बाजार से जुड़े किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की राय जरूरी लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com