विज्ञापन

BMW डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, मुंबई-वडोदरा हाईवे पर कई मीटर तक बिखरे शव के टुकड़े

मुंबई-वडोदरा हाईवे पर बदलापुर के पास एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.

BMW डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, मुंबई-वडोदरा हाईवे पर कई मीटर तक बिखरे शव के टुकड़े

मुंबई के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्‍ल्‍यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी कई हिस्सों में टूट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

तड़के 3 बजे हुआ हादसा

पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे हुई. बीएमडब्ल्यू कार टिटवाला से बदलापुर की तरफ जा रही थी. हाईवे पर अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार तेज रफ्तार में डिवाइडर पर पलट गई. कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि हादसे के बाद गाड़ी के पार्ट्स और मृतकों के शव के टुकड़े सड़क पर कई मीटर दूर तक बिखर गए.

मृतकों की पहचान योगेश दिघे और रिकेबा जाकअप के रूप में हुई है, जो बदलापुर के ही निवासी थे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार तीसरे व्यक्ति, आनंद, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मलबे को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू किया है और मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Mumbai, BMW
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com