विज्ञापन

सविता प्रधान ने क्यों मुंडवा लिया सिर? PCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी दिल छू लेगी

सविता प्रधान की यह कहानी दिल छू लेने वाली है.  MP प्रशासनिक सेवा की अफसर ने कैंसर पीड़ित बच्ची की एक चाहत पर सिर मुंडवाकर उसे व‍िग बनवाकर दी है. इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में ल‍िखा "मेरी सुंदरता बालों में नहीं, आत्मविश्वास में है..." 

सविता प्रधान ने क्यों मुंडवा लिया सिर? PCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी दिल छू लेगी
savita pradhan shaves head cancer patient girl mp pcs officer inspirational story
Instagram Savita Pradhan
  • मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सविता प्रधान ने कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए अपने बाल दान क‍िए हैं.
  • सविता प्रधान की मां तीन बार कैंसर से जूझ चुकी हैं, जिससे उन्हें बाल झड़ने का दर्द गहराई से समझ में आया
  • बाल कटवाने के बाद आत्मविश्वास पर जोर देते हुए बिना झिझक के अपने काम में इस नए रूप में लौटने का निर्णय लिया

Savita Pradhan: मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सविता प्रधान ने एक मासूम के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपनी सुंदरता का मोह त्याग दिया. उन्होंने एक कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए अपने सिर के बाल दान कर दिए हैं. सिर मुंडवाने के बाद उन्होंने जब सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, तो उनके इस रूप और खूबसूरत संदेश ने हर किसी का दिल जीत लिया. सविता प्रधान वर्तमान में सिंगरौली नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं.

"मैम, मुझे आपके बाल पसंद हैं"... और बदल गया फैसला

NDTV से खास बातचीत में सविता प्रधान ने इस कदम के पीछे की दर्दभरी कहानी साझा की. दो दिन पहले उन्होंने अपने बाल कटवाकर उस बच्ची के लिए विग बनवाई, जो कैंसर के अंतिम स्टेज से जूझ रही है. बच्ची से उनकी पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान बच्ची ने मासूमियत से कहा था, "मैम, मुझे आपके बाल बहुत पसंद हैं." 

savita pradhan

savita pradhan shaves head cancer patient girl mp pcs officer inspirational story

मां का दर्द याद आया, अंतरात्मा की आवाज पर उठाया कदम

सविता प्रधान बताती हैं, "वह बच्ची मेरे दिल के बहुत करीब है. मेरी मां ने खुद तीन बार कैंसर झेला है, इसलिए मैं जानती हूं कि कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ने का दर्द क्या होता है. मुझे यह कदम उठाने के लिए किसी ने नहीं कहा, बल्कि मेरी अंतरात्मा की आवाज थी कि मुझे उस बच्ची को खुश देखना है." 

"सुंदरता गहनों में नहीं, आत्मविश्वास में होती है"

सिर मुंडवाने के बाद सविता प्रधान ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद सशक्त संदेश लिखा- "आपकी सुंदरता आपके लंबे बालों या गहनों की वजह से नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास से झलकती है." उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे बिना किसी झिझक या स्कार्फ के इसी 'बोल्ड लुक' में अपने दफ्तर जाएंगी और काम संभालेंगी. 

Savita Pradhan Success Story: बाल विवाह से अफसर बनने तक का संघर्षपूर्ण सफर

अभावों में बीता बचपन: मूल रूप से नर्मदापुरम के मड़ई गांव की रहने वाली सविता प्रधान का जन्म एक बेहद गरीब आदिवासी परिवार में हुआ था. पिता बीड़ी पत्ते तोड़ने, महुआ बीनने और मजदूरी का काम करते थे.

16 की उम्र में शादी और प्रताड़ना: कम उम्र में ही उनसे 11 साल बड़े व्यक्ति से शादी कर दी गई. ससुराल में उन्हें भयानक घरेलू हिंसा और प्रताड़ना झेलनी पड़ी. 

ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों को पाला: प्रताड़ना से तंग आकर वे अपने दो बेटों अथर्व और यजूस के साथ ससुराल छोड़कर निकल गईं. रिश्तेदार के सहारे रहकर ब्यूटी पार्लर में काम किया और अपने बच्चों का भरण-पोषण किया.  

savita pradhan

savita pradhan shaves head cancer patient girl mp pcs officer inspirational story

किताबों को बनाया हथियार और रच दिया इतिहास

सविता प्रधान ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ-साथ अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी की और MPPSC की तैयारी में जुट गईं. साल 2005 में पहली ही बार में MPPSC पास करके डीएसपी पद के लिए चुनी गईं. साल 2006: राज्य में 83वीं रैंक हासिल कर मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा अफसर बनीं. उनकी पहली पोस्टिंग नरसिंहपुर के गोटेगांव में हुई थी.

बता दें क‍ि अक्सर मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें IAS बताया जाता है, जिस पर सविता खुद स्पष्ट कर चुकी हैं कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा (MP PCS) की अधिकारी हैं. मासूम बच्ची की आखिरी इच्छा पूरी करने वाली अफसर सविता प्रधान का यह कदम आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है.

ये भी पढ़ें: महुआ बीनने से अफसर बनने तक: कम उम्र में विवाह, ससुराल में प्रताड़ित हुई सविता प्रधान... फिर ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर लिखी अपनी किस्मत 

ये भी पढ़ें: सविता प्रधान की संघर्ष भरी कहानी: 16 साल में शादी, ससुराल में प्रताड़ना, फ‍िर बनी PCS अफसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Savita Pradhan, Savita Pradhan Commissioner MP, Madhya Pradesh, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com