विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

भाजपा की सहयोगी शिवसेना कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी

इससे पूर्व शिवसेना गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए चुनावों में भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े कर चुकी है.

भाजपा की सहयोगी शिवसेना कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी
शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो)
मुंबई: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा के खिलाफ लगभग 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इससे पूर्व शिवसेना गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए चुनावों में भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े कर चुकी है. राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है और इसी के तहत हमने कर्नाटक में भी अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है. हम लगभग 50-60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन हम महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) का समर्थन करेंगे जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवादित क्षेत्रों में रहने वाले मराठी लोगों का प्रतिनिधित्व करती है.’’

पार्टी के एक प्रस्ताव में ठाकरे ने घोषणा की थी कि शिवसेना वर्ष 2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी. महाराष्ट्र वर्तमान में कर्नाटक में स्थित बेलगाम, कारवार और लगभग 800 गांवों को उसे सौंपने की मांग कर रहा है.

उसका दावा है कि इन स्थानों पर मराठी बोलने वाले लोगों का प्रभुत्व है. राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से कर्नाटक के विवादित क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार नहीं करने की भी अपील की.

VIDEO: शिवसेना लोकसभा का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : उद्धव ठाकरे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Karnataka Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com