विज्ञापन

अशोक खरात प्रकरण: SIT के सामने आज पेश होंगी रुपाली चाकणकर, नाशिक में होगी विस्तृत पूछताछ

Ashok Kharat Case: रुपाली चाकणकर अशोक खरात के शिवनिका संस्थान में विश्वस्त यानी Trustee के तौर पर जुड़ी थीं। SIT इसी को लेकर उनके दायित्वों और जानकारी पर सवाल करेगी.

अशोक खरात प्रकरण: SIT के सामने आज पेश होंगी रुपाली चाकणकर, नाशिक में होगी विस्तृत पूछताछ
अशोक खरात, रूपाली चाकणकर. (फाइल फोटो)

Ashok Kharat Update: अशोक खरात प्रकरण में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आने जा रहा है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से आज नाशिक में एसआईटी द्वारा पूछताछ की जाएगी. जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले ही पुलिस ने रुपाली चाकणकर को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे.

बताया जा रहा है कि अशोक खरात की शिवनिका संस्थान में रुपाली चाकणकर विश्वस्त के रूप में जुड़ी हुई थीं, जिसके चलते एसआईटी अब उनसे विस्तृत पूछताछ करने जा रही है. इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए था. राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद रुपाली चाकणकर को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था.

पुणे से नाशिक हुईं रवाना

सूत्रों की मानें तो रुपाली चाकणकर आज पुणे से अपने वकील के साथ नाशिक के लिए रवाना हुई हैं और दोपहर में एसआईटी के समक्ष पेश हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, अशोक खरात की 'शिवनिका संस्थान' में रुपाली चाकणकर एक विश्वस्त (Trustee) के रूप में जुड़ी हुई थीं. SIT इसी संबंध में उनके दायित्वों और जानकारी को लेकर पूछताछ करना चाहती है.

क्या है अशोक खरात का मामला

महाराष्ट्र के नासिक का ढोंगी बाबा अशोक खरात खुद को एक स्वयंभू ज्योतिषी और अंकशास्त्री बताता है, जिसे हाल ही में पुलिस ने एक 28 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया. रूपाली चाकणकर का भी अशोक खरात के साथ फोटो सामने आया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा तो उन्हें राज्य महिला आयोग अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

वहीं, मामले में जांच में सामने आया है कि खरात अपने फार्महाउस पर अलग-अलग महिलाओं और लड़कियों को लेकर आता था. महिलाओं के आने से पहले वह फार्महाउस के सभी सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद करवा देता था. खरात महिलाओं के सामने ही शराब पीता था और नशे की हालत में बिस्तर पर ही पेशाब कर देता था. वह हाथ दिखाकर लोगों को चमत्कार और जादू का झांसा देता था, ताकि उन्हें ठग सके. लोगों को गुमराह करने के लिए वह दावा करता था कि उसके कहने पर नाग प्रकट होते हैं. खुद को दैवीय शक्ति वाला 'सिद्धपुरुष' और अवतार बताकर वह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा था.

ये भी पढ़ें- नासिक के 'भोंदू बाबा' अशोक खरात का एक और भंडाफोड़! कुक के ज़रिए CA ने खोली अय्याशी और फर्जी चमत्कार की पोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com