विज्ञापन

नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला: आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

निदा खान पर आरोप है कि उसने नासिक की एक प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी सहकर्मी का ब्रेनवॉश कर उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर किया और उसे विदेश भेजने की साजिश रची. इस मामले के सामने आने के बाद से ही पुलिस निदा की तलाश में थी.

नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला: आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
  • नासिक के कॉर्पोरेट जिहाद मामले में आरोपी निदा खान को शरण देने वाले मतीन पटेल की संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा
  • नगर निगम ने मतीन पटेल के अवैध निर्माण वाले मकान पर नोटिस चिपकाकर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है
  • मतीन पटेल के नारेगांव स्थित आवास और कार्यालय पर भी अतिक्रमण के नोटिस जारी किए गए हैं और जांच जारी है
मुंबई:

नासिक के बहुचर्चित 'कॉर्पोरेट जिहाद' और जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान को शरण देने वाले एआईएमआईएम (AIMIM) के पूर्व पार्षद मतीन पटेल की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं. नासिक पुलिस द्वारा इस मामले में मतीन पटेल को आरोपी बनाए जाने के बाद अब छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने भी सख्त तेवर अपना लिए हैं. प्रशासन ने मतीन पटेल की उन संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है जो अवैध रूप से निर्मित पाई गई हैं.

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ था कि मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तारी से बचने के लिए मतीन पटेल के घर में छिपी हुई थी. इसी जानकारी के आधार पर नगर निगम ने उस मकान का निरीक्षण किया, जहां पाया गया कि यह निर्माण बिना किसी आधिकारिक अनुमति के और अतिक्रमण करके किया गया है. नगर निगम की टीम ने मतीन पटेल के घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यदि अगले 3 दिनों के भीतर इस अवैध निर्माण को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV
नगर निगम की यह कार्रवाई केवल उसी घर तक सीमित नहीं है, जहां निदा खान रुकी थी. प्रशासन ने मतीन पटेल के नारेगांव स्थित उनके स्थायी निवास और उनके कार्यालय (ऑफिस) को भी जांच के दायरे में लिया है. इन दोनों ही संपत्तियों पर भी अतिक्रमण और अवैध निर्माण के नोटिस जारी किए गए हैं. एक साथ तीन संपत्तियों पर हुई इस कार्रवाई से यह साफ संकेत दिया गया है कि प्रशासन अब इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.

इसे भी पढ़ें: नासिक केस की मास्टरमाइंड निदा खान को AIMIM पार्षद ने दी पनाह? पुलिस के खुलासे से मची खलबली

निदा खान पर आरोप है कि उसने नासिक की एक प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी सहकर्मी का ब्रेनवॉश कर उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर किया और उसे विदेश भेजने की साजिश रची थी. इस मामले के सामने आने के बाद से ही पुलिस निदा की तलाश में थी, जो अंततः मतीन पटेल के घर से पकड़ी गई. अब पुलिस और नगर निगम की इस दोहरी घेराबंदी ने मतीन पटेल के लिए बड़ी कानूनी और राजनीतिक चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. फिलहाल, पूरे इलाके में इस बुलडोजर कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है और नगर निगम की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें: सादी वर्दी में 20 पुलिसवाले, चार दिन की निगरानी, निदा खान को पकड़ने के लिए नासिक पुलिस ने ऐसे फैलाया था जाल

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik Corporate Jihad Case, Nida Khan Arrest News, Bulldozers Demolish Illegal Construction, AIMIM Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com