विज्ञापन

Axis Bank में भी ऐसा ही हुआ था... TCS नासिक विवाद के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा दावा

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अमृता फडणवीस ने नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यूनिट में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन मामले पर अपनी राय रखी और इस मामले को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया. 

Axis Bank में भी ऐसा ही हुआ था... TCS नासिक विवाद के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा दावा
अमृता फडणवीस ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की.
  • अमृता फडणवीस ने नासिक के TCS विवाद पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया.
  • उन्होंने एक्सिस बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान भी इस तरह की घटनाओं का अनुभव साझा किया है.
  • अमृता फडणवीस ने कर्मचारियों से ऐसी घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट करने और अधिकारियों को सूचित करने का आग्रह किया.

महाराष्‍ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन विवाद के बीच मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस ने बड़ा दावा किया है. नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में अमृता फडणवीस ने कहा कि एक्सिस बैंक में उनके कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं. उन्‍होंने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की. साथ ही कहा कि ऐसे मामले अधिक जागरूकता और सतर्कता की आवश्‍यकता को उजागर करते हैं. 

नागपुर में नागरिक विकास समिति द्वारा आयोजित वूमन इंटलेक्‍चुअल कॉन्‍फ्रेंस में अमृता फडणवीस ने नासिक की TCS यूनिट में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपनी राय रखी. कार्यक्रम में उन्‍होंने इस मामले को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया. 

ये भी पढ़ें: नासिक कांड में पुलिस जांच के बीच TCS का दावा, अब तक कोई इंटरनल शिकायत नहीं मिली

ऐसी घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट करे कर्मचारी: अमृता फडणवीस 

फडणवीस ने कहा कि एक्सिस बैंक में उनके कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं घटी थीं. उन्होंने कहा कि उन मामलों में व्हिसलब्लोअर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई. 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ऐसी घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना चाहिए, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित हो सके. 

ये भी पढ़ें: TCS नासिक विवाद पर दिल्ली में बवाल: VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, हेल्पलाइन लॉन्च का ऐलान

कार्यस्‍थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता 

इसके साथ ही फडणवीस ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसे मामले अधिक जागरूकता और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करते हैं. उन्होंने बढ़ते "लव जिहाद" के आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि सख्त कार्रवाई जरूरी है. साथ ही उन्‍होंने युवा महिलाओं से सतर्क रहने का भी आग्रह किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TCS Nashik Controversy, Amruta Fadnavis Statement, Sexual Harassment Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com