विज्ञापन

अमृता फडणवीस का एक्सिस बैंक में 23 साल का सफर खत्म, पोस्ट कर बताया- कैसा रहा करियर?

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने 23 साल बाद एक्सिस बैंक को अलविदा कह दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

अमृता फडणवीस का एक्सिस बैंक में 23 साल का सफर खत्म, पोस्ट कर बताया- कैसा रहा करियर?
  • अमृता फडणवीस ने 23 साल बाद एक्सिस बैंक को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद से रिटायर होकर अलविदा कहा
  • उन्होंने 2003 में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक में अपना बैंकिंग करियर शुरू किया था
  • अमृता ने बैंकिंग के विभिन्न विभागों में अनुभव हासिल किया और इसे अपना परिवार और दूसरा घर बताया
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस 23 साल बाद एक्सिस बैंक को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. अमृता फडणवीस 2003 से एक्सिस बैंक में काम कर रही थीं. उन्होंने मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक से अपना करियर शुरू किया था. अब वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर रिटायर हो रही हैं. 

अमृता फडणवीस ने पोस्ट कर लिखा, '23 साल पहले मैं एक युवा मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक आई थी. आज मैं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर पूरे दिल से शुक्रगुजार होकर विदा ले रही हीं. ब्रांच ऑपरेशन से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी से लेकर कस्टमर रिलेशन तक के एक्सीपीरियंस के साथ, यह संस्थान मेरा परिवार, गुरु और दूसरा घर रहा है.'

उन्होंने अपनी पोस्ट में सभी कलीग्स, बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी का शुक्रिया अदा भी किया. उन्होंने लिखा कि 'मैं अपनी जिंदगी भर के सबक और दोस्ती लेकर यहां से जा रही हूं.'

2003 में शुरू किया था करियर

9 अप्रैल, 1979 को नागपुर में जन्मी अमृता फडणवीस के माता-पिता, दोनों डॉक्टर थे. उनके पिता शरद रानाडे ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट और मां चारुलता रानाडे एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं.

जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स की डिग्री हासिल करने के बाद अमृता ने एक प्रोफेशनल के तौर पर बैंकिंग सेक्टर में आने का फैसला किया. उनके पास पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से फाइनेंस में MBA की डिग्री भी है.

अमृता फडणवीस का प्रोफेशनल करियर 2003 में एक्सिस बैंक से शुरू हुआ था. 23 साल के करियर में वह ट्रेनी से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद तक पहुंचीं. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनकी शादी 2005 में हुई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amruta Fadnavis, Amruta Fadnavis Devendra Fadnavis, Amruta Fadnavis Career, Amruta Fadnavis Axis Bank, Amruta Fadnavis News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com