विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2019

अमित शाह ने शिवसेना को दी चेतावनी, बोले- यदि गठबंधन नहीं हुआ तो पूर्व सहयोगी दलों को देंगे करारी शिकस्त

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए रविवार को कहा कि यदि गठबंधन होता है तो पार्टी अपने सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित करेगी और यदि ऐसा नहीं होता है तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी.

अमित शाह ने शिवसेना को दी चेतावनी, बोले- यदि गठबंधन नहीं हुआ तो पूर्व सहयोगी दलों को देंगे करारी शिकस्त
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
  • अमित शाह की शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी
  • उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो जीत सुनिश्चित करेंगे
  • शाह ने कहा कि अगर गठबंधन नहीं होगा तो करारी शिकस्त देंगे
मुंबई:

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए रविवार को कहा कि यदि गठबंधन होता है तो पार्टी अपने सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित करेगी और यदि ऐसा नहीं होता है तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य की 48 लोकसभा सीटों में 40 पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिए जाने के फौरन बाद शाह ने यह टिप्पणी की. इन बयानों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शिवसेना ने कहा कि उसे जो भी चुनौती देगा, उसका सामना करने को वह तैयार है. शिवसेना ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उसकी (भाजपा की) योजना 40 सीट जीतने की है. इसका मतलब है कि वह ईवीएम में छेड़छाड़ करने पर निर्भर है. 

अगस्ता हेलीकॉप्टर सौदा: 'मिसेज गांधी' का नाम आने पर अमित शाह का हमला, कहा- 'पुराना याराना' है

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी ने कहा, "जो हम पर हमला कर रहे हैं, हम निश्चित तौर पर उन्हें हराएंगे." इससे पहले, शाह और फडणवीस ने रविवार को कई जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन की संभावना के भ्रम से दूर रहना चाहिए. यदि सहयोगी दल हमारे साथ आते हैं तो हम उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा हम उन्हें पटक देंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर तैयारी करना चाहिए. उन्होंने इन चुनावों की तुलना पानीपत की तीसरी लड़ाई से की. गौरतलब है कि पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना को अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना ने हराया था. 

लोकसभा चुनाव 2019: BJP ने 17 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

भाजपा प्रमुख ने कहा कि उस लड़ाई के बाद देश 200 साल तक गुलाम रहा था. उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम यह चुनाव जीतते हैं तो हमारी विचारधारा अगले 50 साल तक शासन करेगी.'' शाह ने फडणवीस के विचारों से सहमति जताते हुए कहा, ‘‘हमें (महाराष्ट्र में) 48 में कम से कम 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखना चाहिए.

VIDEO: सिब्बल का राफेल मुद्दे पर पलटवार - बचकाने बयान देना बंद करें अमित शाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Shivsena, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com