विज्ञापन

VIDEO: नाबालिग प्रेमिका के प्यार में युवक टावर पर चढ़ा, दो दिन से नहीं हुई थी बात, गांव में मचा हड़कंप

नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में युवक 200 फीट टावर पर चढ़ गया. 3 घंटे बाद पुलिस-प्रशासन ने समझाकर उतारा.

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक.
  • नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक.
  • 15 दिन पहले लड़की को अपने गांव ले आया था युवक.
  • फिर लड़की की मां पुलिस का लाकर बुलाकर ले गई.

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ गया है. वह उससे शादी करना चाहता है, जब आसपास के लोगों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो हड़कंप मच गया. युवक रजपुरा थाना क्षेत्र के सगोनी गांव का रहने वाला है और गुजरात की एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता है.

युवक सुबह 6 बजे ही लड़की से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उसे समझाया गया, लेकिन वह उतरा नहीं. इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे. पुलिस और जिला प्रशासन की समझाइश इस पर युवक तीन घंटे बाद नीचे उतरा.

आसपास लोगों का लगा जमावड़ा

पुलिस ने उसे समझाया कि लड़की नाबालिग है. जब दोनों बालिग हो जाएंगे, तब उनकी शादी कर दी जाएगी. इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण टावर के आसपास मौजूद रहे, जिससे काफी देर यहां हड़कंप के हालात बने रहे.

गुजरात में काम करते समय हुई मुलाकात

युवक की पहचान प्रकाश (18) पिता रमेश बरेला के रूप में हुई है. वह अपने परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था और वहीं एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया. युवक 15 दिन पहले लड़की को अपने यहां ले आया था, लेकिन लड़की की मां पुलिस के साथ आकर बुला ले गई. इस वजह से उसे लड़की से दो दिन से बातचीत नहीं हो पाई है. इसी वजह से युवक टावर पर शादी करने की जिद में चढ़ गया.

तहसीलदार ने समझाया

बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने बताया कि टावर पर चढ़े युवक को काफी समझाने के बाद उतारा है. वह नाबालिग प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की नाबालिग है. जब युवक नीचे उतर आया तब लड़के और लड़की के परिजनों ने आपस में बात की. दोनों पक्षों को समझाया गया. दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि जब लड़की बालिग हो जाएगी, तब इन दोनों का विवाह करवा दिया जाएगा. पुलिस भी इन दोनों का पूरा सहयोग करेगी, गांव के सरपंच ने भी आश्वासन दिया है कि वह किराया देकर लड़के को गुजरात भेजेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Damoh News, Youth Climbed Mobile Tower, MP News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com