विज्ञापन

आज कहां-कहां स्कूल बंद, उत्तराखंड और गुजरात के इन जिलों में भारी बारिश का असर, डीएम ने दिया आदेश

School Closed: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग जिले के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का फैसला लिया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और बाढ़ की आशंका जताई है.

आज कहां-कहां स्कूल बंद, उत्तराखंड और गुजरात के इन जिलों में भारी बारिश का असर, डीएम ने दिया आदेश
गुजरात के भी कई जिलों में स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है.

School Closed : भारत के कई हिस्सों में इन दिनों तेज बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. उत्तराखंड में इन दिनों तेज बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रुद्रप्रयाग के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए 31 जुलाई को कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है. भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने ये निर्देश दिए है.  

आदेश में कहा गया है भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के 30 जुलाई को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की सम्भावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के जारी चेतावनी के चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रुद्रप्रयाग के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 31 जुलाई को बंद रहेंगे.

गुजरात के इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

इसी तरह से गुजरात के भी कई जिलों में स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है. दरअसल गुजरात के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. जिसके चलते  अहमदाबाद, सूरत, पंचमहल, आणंद, भरूच, नवसारी, जामनगर, खेड़ा और वडोदरा समेत कई जिलों में शुक्रवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है.

बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को गांधीनगर, खेड़ा, पंचमहल और दाहोद के अलावा सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेंद्रनगर, राजकोट और अमरेली जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. कई अन्य जिलों में गरज के साथ हल्का बारिश होने की संभावना है. वहीं शनिवार के लिए अहमदाबाद, आणंद, सुरेंद्रनगर और राजकोट जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें-  NEET के नंबरों में गड़बड़ी का किया था दावा, हाईकोर्ट में आंसर शीट से मैच हो गए नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Closed, School Closed Today, Uttarakhand School Closed, Rudraprayag News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com