बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए छठ से पहले गुड न्यूज आई है. राज्य में पांचवे, छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत कार्यरत कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी राहत दी गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट ने मंगलवार को महंगाई भत्ता पर बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत सातवें वेतन आयोग वाले सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया गया है. DA-DR में बढ़ोतरी 1 जुलाई से ही लागू होगी. यानी कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा.
राज्य में कार्यरत छठे वेतन आयोग और पांचवें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 7 फीसदी और 14 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. चूंकि दोनों वेतन आयोग के कर्मियों का बेसिक पे काफी कम है, इसलिए उनके महंगाई भत्ता में ज्यादा बढ़ोतरी की जाती रही है.
छठ महापर्व से पहले बड़ा तोहफा
बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को छठ महापर्व से पहले बड़ा तोहफा दिया है. अब सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके अलावा पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों को भी राहत दी गई है. पांचवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत कर दिया गया है, वहीं छठे वेतनमान वालों का डीए 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत करने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है.
पेंशनर्स का भी DR बढ़ा, एरियर जोड़ कर मिलेगा
राज्य में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के DA के साथ-साथ पेंशनभोगियों के DR में भी बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी भी एक जुलाई 2026 के प्रभाव से लागू होगी और एरियर जोड़ कर दिया जाएगा.
यहां हम नीचे तीनों वेतन आयोग के तहत ये बता रहे हैं कि किस लेवल या किस पे-बैंड के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी. पेंशन में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी लागू होगी.
सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बिहार में अब केंद्र के बराबर हो गया है. यहां भी कर्मचारियों को अब बेसिक सैलरी का 63 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा.
अब देख लीजिए कि छठे वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का डीए और उनकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी.
अब जान लीजिए कि पांचवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पा रहे कर्मचारियों को कितना महंगाई भत्ता मिलेगा.
डिस्क्लेमर: ये चार्ट प्रत्येक लेवल की पहली सेल यानी शुरुआती बेसिक राशि पर आधारित है. कर्मचारी का वास्तविक बेसिक उसी लेवल की आगे की सेल में हो सकता है और ऐसी स्थिति में डीए उसके वास्तविक बेसिक पर निकलेगा.
यह भी पढ़ें | सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान, इस राज्य में बढ़ गई सैलरी-पेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं