विज्ञापन

VIDEO: भू-माफियाओं ने दफ्तर में पटवारी को पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भू‑माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आए, जहां पटवारी कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरआई का नंबर मांगने से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया.

VIDEO: भू-माफियाओं ने दफ्तर में पटवारी को पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

Land Mafia Attack Patwari Video: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में सरगुजा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भू‑माफियाओं ने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए पटवारी के दफ्तर में घुसकर मारपीट की. यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, भू‑माफिया पटवारी कार्यालय पहुंचा था, जहां आरआई का नंबर मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि भू‑माफिया मोनू कुजूर ने पटवारी और उसके ऑपरेटर के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना के बाद पटवारी की शिकायत पर दरिमा थाने में मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है.

खबर का अपडेट जारी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Land Mafia Attack Patwari, Ambikapur Viral Video, Chhattisgarh Land Mafia News, Patwari Assaulted In Office, Land Dispute Violence India, GIS Land Record Officials Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com