विज्ञापन

पाक पत्रकार ने किया इमरान खान की मौत का दावा, सेना ने बताया बकवास

इमरान खान की मौत का दावा पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत एस. खान ने किया है. उन्होंने पाकिस्तानी सरकार और सेना में मौजूद सूत्रों के हवाले से यह दावा किया.

पाक पत्रकार ने किया इमरान खान की मौत का दावा, सेना ने बताया बकवास
पाकिस्तानी पत्रकार का दावा- नहीं रहे इमरान खान
  • पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत एस. खान का दावा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है
  • दावा किया कि इमरान खान की मौत की जानकारी उन्हें पाकिस्तानी सरकार और सेना के सूत्रों ने दी है
  • इमरान खान 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं और उन पर कई मामले चल रहे हैं

पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत एस. खान ने एक बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो चुकी है. उन्होंने यह दावा पाकिस्तानी सरकार और सेना में मौजूद सूत्रों के हवाले से किया है. उन्होंने कहा कि इमरान खान की जेल के अंदर मौत हो चुकी है और इसीलिए उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने पत्रकार के इस दावे को बकवास बताया है. 

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR ने इन खबरों को पूरी तरह से आधारहीन बताया. दिलचस्प बात यह है कि पत्रकार वजाहत खान ने सेना के इस जवाब का स्वागत भी किया है.

73 साल के क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पर कई मामले चल रहे हैं. वे 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं. इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने बार-बार आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने उन्हें परिवार के सदस्यों और पार्टी के साथियों से मिलने नहीं दिया है और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सही इलाज नहीं दिया है. इन स्वास्थ्य समस्याओं में आंखों की एक बीमारी भी शामिल है.

पढ़ें, सचमुच इमरान खान की मौत हो गई ? सेना ने कहा- ‘सब बकवास', PTI ने दिया CCTV का हवाला

सुप्रीम कोर्ट के बाहर पार्टी ने किया प्रदर्शन

मंगलवार को ही PTI ने इमरान खान की सेहत और उनके लंबित मामलों में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि, कोर्ट के रजिस्ट्रार द्वारा पार्टी नेताओं को यह भरोसा दिलाए जाने के बाद कि मामलों की सुनवाई अगले हफ्ते तय की जाएगी, उन्होंने प्रदर्शन वापस ले लिया. पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार से संपर्क कर इमरान के मामलों की जल्द सुनवाई और उनके परिवार के सदस्यों व निजी डॉक्टरों से उन्हें मिलने की इजाजत देने की मांग की.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इमरान की सेहत से जुड़ी खबरों पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि देश को उनकी सलामती को लेकर गहरी चिंता है.

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम न तो इमरान खान की सेहत का राजनीतिकरण करते हैं और न ही इमरान खान ने कभी किसी तरह की राहत पाने के मकसद से अपनी सेहत का मुद्दा उठाया है. इसलिए यह जरूरी है कि उनकी सेहत को उतनी ही गंभीरता से लिया जाए जितनी जरूरी है और जरूरी नैतिक साहस दिखाते हुए, उनके परिवार की मौजूदगी में उनके निजी डॉक्टरों की देखरेख में उनके इलाज की मांग को स्वीकार किया जाए."

यह भी पढ़ें: अमेरिका से आए इसी मैसेज के कारण गई थी पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार? सामने आ गई सीक्रेट फाइल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Imran Khan Dead, Imran Khan Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com