विज्ञापन

नई-नवेली Pulsar N160 4V vs Apache RTR 160 4V: कौन-सी बाइक ऑफिस-कॉलेज जाने के लिए बेस्ट?

Bajaj Pulsar N160 4V और TVS Apache RTR 160 4V आपके लिए ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए कौन-सी बाइक बेस्ट है? आइए जानते हैं दोनों की कीमत, इंजन, वजन, फीचर्स, ब्रेक और सस्पेंशन के बारे में.

नई-नवेली Pulsar N160 4V vs Apache RTR 160 4V: कौन-सी बाइक ऑफिस-कॉलेज जाने के लिए बेस्ट?

Pulsar N160 4V vs Apache RTR 160 4V: Bajaj ने हाल ही में Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने के मौके पर अपडेटेड Pulsar N160 4V को पेश किया है. नई बाइक में पहले से ज्यादा पावरफुल 4-वॉल्व इंजन के साथ कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसका टॉप वैरिएंट TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Google Maps मिररिंग, Traction Control और चार Ride Modes जैसे फीचर्स से लैस है. ऐसे में इसका सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V से है. लेकिन, अगर आप ऑफिस-कॉलेज जाने के लिए बेस्ट बाइक लेना चाहते हैं तो आपके लिए Pulsar N160 4V या Apache RTR 160 4V में कौन-सी बेस्ट रहेगी, आइए आपको दोनों का पूरा कंपेरिजन बताते हैं. 

इंजन और पावर में किसका पलड़ा भारी?

Bajaj Pulsar N160 4V में नया 4-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो पुराने 2-वॉल्व इंजन से ज्यादा पावर पैदा करता है. नए इंजन में पावर और टॉर्क दोनों का डिलीवरी पॉइंट पहले की तुलना में ज्यादा RPM पर है. इसमें टॉर्क 0.25 Nm कम हुआ है, लेकिन इंजन को अब ऑयल-कूलिंग मिलती है. पुराने N160 2V में एयर-कूल्ड इंजन दिया जाता था.

TVS Apache RTR 160 4V में भी 4-वॉल्व इंजन मिलता है. दोनों बाइक्स में पीक पावर और टॉर्क अलग-अलग RPM पर मिलते हैं. Apache में पावर और टॉर्क दोनों कम RPM पर उपलब्ध हो जाते हैं, जबकि Pulsar N160 4V का नया इंजन ज्यादा RPM पर अपना आउटपुट देता है. इसका मतलब है कि सिर्फ आंकड़ों को देखकर किसी एक बाइक को साफ तौर पर विजेता कहना सही नहीं होगा. शहर में रोजाना इस्तेमाल और लो-स्पीड राइडिंग के लिए पावर डिलीवरी का तरीका भी काफी मायने रखता है.

वजन, सीट हाइट और ग्राउंड क्लीयरेंस

नई Bajaj Pulsar N160 4V का वजन 151 किलोग्राम है, जबकि TVS Apache RTR 160 4V का वजन 146 किलोग्राम है. कागज पर Apache करीब 5 किलोग्राम हल्की है. हालांकि Pulsar में बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, इसलिए दोनों बाइक्स की रेंज में अंतर हो सकता है.

Apache RTR 160 4V में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. Pulsar N160 4V का बड़ा टैंक लंबे सफर में कम बार फ्यूल भरवाने की जरूरत के लिहाज से फायदा दे सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारों पर अगस्त में बंपर ऑफर्स, इतने लाख तक की होगी बचत, लिस्ट में Vitara से Baleno तक

सीट हाइट की बात करें तो Apache यहां आगे है. इसकी सीट Pulsar से करीब 5 mm कम ऊंची है. कम सीट हाइट छोटे कद वाले राइडर्स के लिए बाइक को संभालना थोड़ा आसान बना सकती है. ग्राउंड क्लीयरेंस में भी Apache को करीब 15 mm का फायदा मिलता है. इसका व्हीलबेस भी Pulsar से करीब 9 mm लंबा है.

टायर, ब्रेक और सस्पेंशन में कितना अंतर?

टायर और ब्रेक के मामले में दोनों बाइक्स के टॉप वैरिएंट काफी करीब हैं. Pulsar N160 4V में आगे थोड़ा बड़ा टायर दिया गया है, हालांकि ये अंतर बहुत बड़ा नहीं है.

ब्रेकिंग के मामले में Bajaj Pulsar N160 4V को कागज पर बढ़त मिलती है. इसमें आगे बड़ा डिस्क ब्रेक रोटर दिया गया है. इससे तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाने और बाइक को कंट्रोल करने में फायदा मिल सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो दोनों मोटरसाइकिलों के स्पेसिफिकेशन काफी मिलते-जुलते हैं. हालांकि सिर्फ स्पेसिफिकेशन के आधार पर राइड क्वालिटी का फैसला नहीं किया जा सकता. बाइक का सस्पेंशन रियल सड़क पर किस तरह काम करता है, ये टेस्ट राइड के बाद ही बेहतर तरीके से पता चल पाएगा.

फीचर्स में Bajaj ने किया बड़ा बदलाव

फीचर्स के मामले में नई Pulsar N160 4V ने मुकाबला काफी दिलचस्प कर दिया है. ये Bajaj की पहली मोटरसाइकिल है जिसमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. टॉप वैरिएंट में Google Maps मिररिंग, Electronic Throttle Body, Traction Control और चार Ride Modes जैसे फीचर्स मिलते हैं. ट्रैफिक में बाइक चलाने को आसान बनाने के लिए Crawl Mode भी दिया गया है.

TVS Apache RTR 160 4V भी फीचर्स के मामले में लंबे समय से इस सेगमेंट की मजबूत बाइक रही है. इसमें TFT क्लस्टर, Traction Control और Ride Modes जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि Apache में गूगल मैप्स मिररिंग के लिए फिलहाल RTX 300 जैसे बड़े मॉडल की तरफ जाना पड़ता है.

यानी फीचर्स की इस लड़ाई में नई Pulsar N160 4V ने Apache को सीधी चुनौती दी है. खासकर Google Maps मिररिंग और नए TFT सिस्टम के कारण Bajaj की बाइक पहले से ज्यादा आधुनिक पैकेज बन गई है.

कीमत में Apache की शुरुआत सस्ती

कीमत की बात करें तो Bajaj Pulsar N160 4V को दो वैरिएंट S और SS में पेश किया गया है. इनकी एक्स-शोरूम कीमत 1.33 लाख और 1.42 लाख है.

वहीं TVS Apache RTR 160 4V के चार वैरिएंट उपलब्ध हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.19 लाख रुपये है, जबकि पूरी तरह लोडेड टॉप वैरिएंट की कीमत करीब 1.39 रुपये लाख तक जाती है.

इस हिसाब से शुरुआती कीमत के मामले में Apache RTR 160 4V साफ तौर पर सस्ती है. दूसरी तरफ Pulsar N160 4V का टॉप वैरिएंट Apache के टॉप वैरिएंट से थोड़ा महंगा है.

अगर आपका बजट करीब 1.20 लाख रुपये है तो Apache ज्यादा आसान विकल्प बनती है. लेकिन अगर आप ज्यादा मॉडर्न फीचर्स, बड़ा फ्यूल टैंक और नया 4-वॉल्व इंजन चाहते हैं तो Pulsar N160 4V को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा.

कौन सी बाइक खरीदना बेहतर?

Bajaj Pulsar N160 4V और TVS Apache RTR 160 4V के बीच अंतर बहुत बड़ा नहीं है. Apache का फायदा हल्के वजन, कम सीट हाइट, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और कीमत कम है. वहीं Pulsar N160 4V नए इंजन, बड़े फ्यूल टैंक, बड़े फ्रंट ब्रेक और आधुनिक TFT आधारित फीचर्स के कारण मजबूत चुनौती पेश करती है.

अगर आपका फोकस बजट और ऑफिस-कॉलेज जाने के लिए रोजाना ट्रैवल है तो Apache RTR 160 4V की तरफ जा सकते हैं. हालांकि, अगर आप नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं और थोड़ा ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार हैं तो Pulsar N160 4V बेहतर विकल्प बन सकती है.

ये भी पढ़ें- 20.51Km/l का माइलेज, 6 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स, केवल 5.73 लाख से शुरू होती है इन 7 सीटर कार की कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajaj Pulsar N160, Bajaj Pulsar N160 S, Apache RTR 160 4V, Apache RTR 160 4V Performance, Bike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com