विज्ञापन

Video: कमांडो की सुरक्षा में रोबोट की एंट्री, उज्‍जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में किया डांस, देखते रह गए लोग

उज्‍जैन में एक रोबोट सैंडविच दुकान की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुआ. कमांडो की सुरक्षा में रेड कारपेट पर उसने दुकान में धांसू एंट्री की और फ‍िर कार्यक्रम के बाद धांसू डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Video: कमांडो की सुरक्षा में रोबोट की एंट्री, उज्‍जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में किया डांस, देखते रह गए लोग
ujjain sandwich shop opening robot commando security dance viral.

उज्जैन: एक समय था, जब लोग नेता-मंत्रियों और सेलिब्रिटी से अपनी नई दुकान की ओपनिंग कराने के लिए इधर-उधर से जुगाड़ लगाया करते थे. लेकिन, आधुनिक दौर में धीरे-धीरे यह ट्रेंड खत्‍म होता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल होने और नई जनरेशन में चर्चा में आने के लिए अब अलग-अलग तरह के तरीके आजमाए जाने लगे हैं. 

मध्य प्रदेश की धर्म उज्‍जैन में भी एक सैंडविच दुकान की ओपनिंग में ऐसा ही कुछ हुआ. जहां, दुकान की शुरुआत किसी सेलिब्रिटी या खास मेहमान ने नहीं, बल्कि एक रोबोट ने की. खास बात यह रही कि रोबोट की कमांडो सुरक्षा घेरे के बीच दुकान में धासू एंट्री हुई और फिर उसने जोरदार डांस किया. जिससे सैंडविच दुकान की ओपनिंग का पूरा कार्यक्रम अनोखा बन गया. 

पारंपरिक अंदाज में रोबोट का स्वागत  

दरअसल, रोबोट के दुकान पहुंचते ही सबसे पहले उसका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. उसके गले में भगवा दुपट्टा डालकर सम्मान किया गया. इसके बाद उसे दुकान के अंदर घुमाया गया और अलग-अलग सैंडविच दिखाए गए. इसके बाद रोबोट का तिलक कर विधि-विधान से पूजन भी किया गया. 

ओपनिंग सेरेमनी में लग गई लोगों की भीड़ 

सैंडविच दुकान की ओपनिंग सेरेमनी का सबसे खास पल उस समय आया, जब रोबोट ने म्यूजिक पर डांस करना शुरू कर दिया. रोबोट को अपने बीच डांस करता देख दुकान पर मौजूद लोग भी उत्साहित हो गए. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया.

रोबोट के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उज्‍जैन में सैंडविच दुकान की इस अनोखी ओपनिंग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. शहर में किसी दुकान की ओपनिंग में रोबोट का आना लोगों के लिए एक नया अनुभव रहा. रोबोट का डांस और कमांडो के घेरे में उसकी एंट्री ने पूरे उद्घाटन कार्यक्रम को खास बना दिया. इस ओपनिंग सेरेमनी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

(उज्जैन से शिवेंद्र परमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मुरथल के मशहूर पराठे पर अब इंसान नहीं, रोबोट परोस रहे, देख लीजिए तस्वीरें

ये भी पढ़ें: चीनी रोबोट ने तोड़ा Usain Bolt का रिकॉर्ड, मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robot Video Viral, Robot Dance Video Viral, Robot Dance, Ujjain News, Ujjain News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com