विज्ञापन

ट्विशा का इलाज नहीं कर रहीं थीं डॉ. काकोली रॉय, NDTV से किया इनकार, क्या झूठ बोल गईं सास गिरबाला?  

Twisha Sharma Case Dr Kakoli Roy: भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में मनोचिकित्सक डॉ. काकोली रॉय ने सास गिरिबाला सिंह के दावों को खारिज कर दिया है. डॉ. रॉय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ट्विशा का इलाज नहीं किया.

ट्विशा का इलाज नहीं कर रहीं थीं डॉ. काकोली रॉय, NDTV से किया इनकार, क्या झूठ बोल गईं सास गिरबाला?  
Twisha Sharma Case: Psychiatrist Dr Kakoli Roy Denies Treatment; Slams Mother-in-Law Giribala Singh Claims.

Twisha Sharma Case Psychiatrist Dr Kakoli Roy Denies Treatment: ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उसके पति समर्थ सिंह और सास गिरबाला सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे. ट्विशा की मौत के 8वें दिन 18 मई 2026 को सास गिरबाला मीडिया के सामने आईं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ट्विशा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए.

गिरबाला सिंह ने कहा कि ट्विशा का मनोचिकित्सक डॉक्टर काकोली रॉय से इलाज चल रहा था. ट्विशा का क्या इलाज चल रहा था, उसे किस तरह की दवा दी जा रही थी. यह जानने के लिए NDTV ने डॉ. काकोली रॉय से बात की तो उन्होंने गिरबाला की इलाज वाली बात से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में बड़ा यह है कि क्या गिरबाला सिंह झूठ बोल रही हैं. अगर, ऐसा है तो आखिर क्यों? आइए, विस्तार से जानते हैं डॉ. काकोली रॉय ने क्या कहा. 

NDTV ने ट्विशा शर्मा के मामले को लेकर डॉ. काकोली रॉय से बात की, उन्होंने कहा- हमारे पास बहुत सारे लोग आते हैं, हो सकता है वह भी कभी मेरे पास आए हो. इस बारे में मेरे पास कोई इंफॉर्मेशन नहीं है. हमारा नॉर्म कहता है कि जब तक कोर्ट ऑर्डर नहीं आता है, हम कोई डिटेल साझा नहीं कर सकते. ट्विशा का कितने समय तक इलाज हुआ? इस सवाल पर उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं है, इलाज जैसा कुछ नहीं हुआ. 

'ट्विशा कहती थी, मैंने आपको धोखा दिया है, कुछ गलत किया है'... बहू के बारे में ऐसा क्यों बोलीं सास गिरिबाला?

Latest and Breaking News on NDTV

सास गिरबाला ने किया था यह दावा  

बता दें कि सोमवार 18 मई 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरबाला सिंह ने दावा किया था कि 'हम 7 अप्रैल को डॉ. काकोली रॉय के पास गए थे. उसका अबॉर्शन हो गया था. डॉक्टर ने उससे पूछा आपने ऐसा क्यों किया, इस पर ट्विशा ने मेरे सामने कहा- 'I have consumed large quantity of marijuana' (मैंने बड़ी मात्रा में गांजे का सेवन किया है). हमें पता है कि गांजे का सेवन करने से बच्चे के ऊपर क्या असर पड़ता है. मेरे सामने बात करने पर वह झिझक रही थी, इसलिए मैं बाहर चली गई." डॉक्टर ने पति-पत्नी को साथ में काउंसलिंग के लिए बुलाया था'. 

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव

19 मई ट्विशा केस के तीन बड़े अपडेट

पहला- उसकी मौत कैसे हुई रिपोर्ट में यह साफ हो गया है. दूसरा- मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. पुलिस की 6 टीमें उसे तलाश कर रही हैं.  तीसरा- ट्विशा के परिवार की ओर से दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल कोर्ट में याचिका दायर की गई है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला?

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह हुई थी. लॉयर समर्थ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा है. 12 मई को ट्विशा ने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में फांसी लगा ली थी. ट्विशा के माता-पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले थे. 

'ट्विशा बहुत खर्च करती थी, उसी दिन पार्लर गई, पार्सल भी मंगाया', भोपाल कोर्ट में जोरदार बहस, क्या-क्या हुआ?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com