Uma Bharati Viral Video: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती टीकमगढ़ जिले में आज पोहा की दुकान पर खड़ी होकर पोहा बेचती नजर आई. पूर्व सीएम पोहा के स्टॉल से लोगों को पोहा परोसते कैमरे में कैद हुई हैं. भाजपा की तेज तर्रार नेता का नया अवतार जिले में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के विरोध में सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बेहद ही सहज भाव में लोगों को पोहा परोस रही है, जो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें-अनोखी परंपरा: पुजारी की लात लाती है सौभाग्य, अप्रैल महीने में हर साल Kick खाने मंदिर पहुंचते हैं हजारों लोग
फुटपाथ पर पोहा बेचकर पूर्व सीएम ने दुकानदारों का समर्थन किया
रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अतिक्रमण के खिलाफ चल रही जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ पोहा बेचकर पूर्व सीएम उमा भारती ने पीड़ित दुकानदारों के समर्थन में सांकेतिक प्रदर्शन किया है. पोहा बेचकर पीड़ित दुकानदारों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की है. उमा भारती ने जारी बयान में जिला प्रशासन की कार्रवाई को निंदनीय बताया है.
उमा भारती नें पोहा की दुकान लगाकर बेचा पोहा
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) April 7, 2026
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज फुटपाथ पर पोहा बेचती नज़र आईं, जिससे लोग हैरान रह गए. वह अतिक्रमण हटाने से प्रभावित दुकानदारों के समर्थन में उतरी थीं. उमा भारती ने दुकानदारों की दुकानें फिर से लगवाकर प्रशासन के कदम की… pic.twitter.com/jsiycUdzyp
'मैं इन गरीबों के साथ हूं और देखती हूं कि कौन इनको हटाता है'
उमा भारती ने कहा कि हाथ ठेले वाले गरीब रोज कमाते- रोज खाते हैं, ऐसे में इनके परिवार बर्बाद हो जाएंगे. पूर्व मध्य प्रदेश सीएम ने जिला प्रशासन को आड़ों हाथ लेते हुए कहा कि, जिला प्रशासन को पहले अमीरों के अतिक्रमण हटाने चाहिए थे, लेकिन मगर ऐसा नहीं किया गया. उन्होंने आगे कहा कि, मैं इन गरीबों के साथ खड़ी हूं और देखती हूं कौन इनको हटाता है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: शहर में लड़की घुमा रहा था, रंगेहाथ पकड़ा गया युवक...परिजनों ने पकड़कर धुन दिया

बच्चे को पोहा परोस कर देती दिखी पूर्व सीएम उमा भारती
4 दर्जन सें अधिक अस्थाई दुकानों को शहर से हटा चुका है प्रशासन
गौरतलब है टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने बीते सोमवार को भी शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था और जिला प्रशासन की टीम ने सिविल लाइन रोड, अस्पताल चौराहा और ईदगाह के आसपास के फुटपाथों से अवैध रूप से लगी अस्थाई दुकानों और हाथ ठेलों को हटा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं