Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Highlights, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ आरआर ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है. यह टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है. वहीं, सातवें पायदान पर मौजूद एमआई को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई. इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की.
वैभव 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल महज 2 रन ही टीम के खाते में जोड़ सके.
आरआर 84 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी. यहां से जायसवाल ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 37 रन जुटाए. रियान 10 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जायसवाल ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 150/3 के स्कोर तक पहुंचाया. जायसवाल 32 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 7 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए. विपक्षी खेमे से गजनफर ने 21 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट अपने नाम किया.
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. इस टीम ने अपनी पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर रायन रिकलटन (8) का विकेट खो दिया. उस समय तक टीम सिर्फ 10 ही रन बना सकी थी. इसके बाद रोहित शर्मा (5) ने सूर्यकुमार यादव (6) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटाए.
यह टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही. आलम ये रहा कि 46 के स्कोर तक उसके 5 विकेट गिर चुके थे. यहां से शेरफन रदरफोर्ड ने नमन धीर के साथ छठे विकेट के लिए 17 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई. नमन धीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. विपक्षी खेमे से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे को 1-1 सफलता हाथ लगी.
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
RR vs MI IPL 2026 Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया
वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी की तूफानी पारी, राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया
RR vs MI LIVE Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस की आधी टीम लौटी पवेलिय
मुंबई इंडियंस की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा आउट
RR vs MI LIVE Score IPL 2026: मुंबई ने पॉवरप्ले में बनाए 3 विकेट खोकर 30 रन
रिकेल्टन-रोहित और सूर्या का बल्ला नहीं चला और मुंबई इंडियंस के लिए ये बहुत मुश्किल रहा, मुंबई ने पॉवरप्ले में 3.2 ओवर के खेल में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी.
मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लग चुका है, यहां से मुंबई के लिए जीत की राह बिल्कुल भी आसान नहीं है.
RR vs MI LIVE Score IPL 2026: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, रिकेल्टन लौटे पवेलियन
11 ओवर में 151 का लक्ष्य हासिल करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को पहला झटका रिकेल्टन के रूप में लग चुके है, ये सफलता जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान को दिलाई.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: वैभव-यशस्वी की तूफानी बल्लेबाजी, राजस्थान ने मुंबई को दिया 151 रनों का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के वर्षा से प्रभावित 11 ओवर के मैच में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ तीन विकेट पर 150 रन बनाए. रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने क्रमश: नाबाद 77 और 39 रन की पारी खेली. मुंबई की ओर से स्पिनर अल्लाह गजनफर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 21 रन देकर दो विकेट चटकाए.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स 150 का लक्ष्य देना चाहेगी
राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर के खेल के बाद 132 रन बना लिए हैं, इसके साथ ही अब 1 ओवर बचा है जिसमे राजस्थान 150 रन का आंकड़ा छूना चाहेगी.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के बाद यशस्वी और रियान पराग की तूफानी बैटिंग
राजस्थान रॉयल्स के तरफ से तूफानी बल्लेबाजी जारी है, पहले वैभव सूर्यवंशी और उसके बाद यशस्वी जायसवाल और उनका साथ दे कप्तान रियान पराग की कोशिश है की मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मुकाबले में बड़ा लक्ष्य रखा जाए ताकि जीत के लिए ज्यादा मुश्किल का सामना ना करना पड़े
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, 14 गेंद में 39 रन बनाकर आउट
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर चक्का जड़ने के बाद वैभव ने 17 रन जड़े और एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में तिलक वर्मा के हांथो लपके गए.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल ने 3.2 ओवर के पॉवरप्ले में बनाए 59 रन
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 3.2 ओवर के पॉवरप्ले में 59 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी जारी है. पहली ओवर में ही यशस्वी जायसवाल ने 22 रन ठोककर राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई थी.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने भी दिखाए तेवर
वैभव सूर्यवंशी ने ट्रेंट बोल्ट को भी आड़े हांथो लिया और लेग साइड में शानदार चक्का जड़ा, इन दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने जो तूफानी पारी की शुरुआत की है और पॉवरप्ले का जबरदस्त फायदा उठाया है वो काबिले तारीफ है.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी जारी है. पहली ओवर में ही यशस्वी जायसवाल ने 22 रन ठोककर राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई उसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर में पहली गेंद पर छक्का जड़ सबको हैरान कर दिया.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बमुराह को छ्क्का जड़ किया आगाज
पहली ओवर में ही यशस्वी जायसवाल ने 22 रन ठोककर राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई है अब वैभव सूर्यवंशी पर नजर है.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी
यशस्वी जायसवाल पारी का कर रहे हैं और उनके सामने जसप्रीत बुमराह, पहली गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़ दिया है. पॉवरप्ले 3.2 ओवर का है ऐसे में दूलरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया और तीसरी गेंद पर एक और चौका जड़ शानदार आगैज किया है.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला. बारिश के बाद अब यह मुकाबला 11-11 ओवरों का होगा जिसमे 3.2 ओवर का पॉवरप्ले होगा.
RR vs MI LIVE Score Updates, IPL 2026: गुवाहाटी में बारिश रुकी, 9:55 बजे होगा टॉस और इतने बजे शुरू होगा मैच
मैच के बड़े अपडेट्स
मैदान से आखिरकार फैंस के लिए राहत भरी खबर आ रही है. आयुष की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, खेल शुरू होने की उम्मीदें अब काफी बढ़ गई हैं. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महेला जयवर्धने खुद मैदान के बीचों-बीच आउटफील्ड की स्थिति को करीब से देखने पहुंचे हैं. मैदान पर हलचल तेज हो गई है और कुछ खिलाड़ियों ने बाउंड्री के पास वार्म-अप करना भी शुरू कर दिया है. सबसे बड़ा अपडेट यह है कि पिच से कवर्स हटा लिए गए हैं. कुमार संगकारा सबसे पहले पिच का मुआयना करने पहुंचे, तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज बर्गर को अपने लैंडिंग एरिया की जांच करते देखा गया. युवा खिलाड़ी सूर्यवंशी और ठाकुर ट्रेनर की देखरेख में मैदान के चक्कर लगा रहे हैं. गुवाहाटी में बारिश रुकी, मैदान पर खिलाड़ी कर रहे वार्म-अप. मैदान सुखाने की कोशिशों के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. कवर्स पर काफी पानी जमा था, लेकिन उन्हें हटाने में जरुरत से ज्यादा जल्दबाजी दिखाई गई. नतीजा यह हुआ कि कवर्स का सारा पानी रिसकर मैदान पर गिर गया, जिससे जगह-जगह पानी के गड्ढे बन गए हैं. यह हालात फैंस और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर नहीं है. कवर्स से गिरे इस अतिरिक्त पानी की वजह से अब ग्राउंड स्टाफ की चुनौती और बढ़ गई है. मैदान को पूरी तरह सुखाने और मैच शुरू करने के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा वक्त लगेगा. "बारिश लगभग रुक गई है, कवर पर अभी भी कुछ हल्की-फुल्की बूंदें अभी भी गिरती हुई दिख रही हैं, लेकिन पूरा ग्राउंड स्टाफ़ बाहर आ गया है. अंपायर और क्यूरेटर बात करते हुए भी दिखे. मुंबई बनाम राजस्थान के बीच आज खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर कोई खुशखबरी नहीं है क्योंकि बारिश लगातार जारी है, इस बीच मैदा पर ग्राउंड स्टाफ लगातार नजर आ रहे लेकिन कुछ अच्छा होता नहीं दिख रहा. 5-ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10:56 बजे (स्थानीय समय) है. यानी, अब से ठीक दो घंटे से कुछ ज़्यादा समय बाकी है. ओवर 8:40 बजे से कम होना शुरू हो गया है. बारिश लगातार हो रही है.ग्राउंडस्टाफ़ अभी भी काम पर लगे हुए हैं. 🆕 update from Guwahati 🌩️ pic.twitter.com/IjBaF9clDU गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश फिर से शुरू हो गई है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मैदान कवर्स से ढका हुआ नहीं है, केवल पिच के पास का हिस्सा ही ढक कर सुरक्षित रखा गया है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कवर्स हटाए जा चुके हैं. खिलाड़ी पिच पर भी आए. ग्राउंड स्टाफ मैदान की स्थिति सुधारने के काम में जुटा हुआ है. यह फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और अभी गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी है. Not so great update from Guwahati 😔 pic.twitter.com/GRGmDPtdru गुवाहाटी में बारिश को लेकर ताजे हालात की बात करें तो फिलहाल बारिश रुकी है लेकिन ये शाम से लगातार इसी तरह से चल रही है, कभी बारिश हो रही कभी रुक रही. AccuWeather के अनुसार, मैच के समय बारिश का खतरा बढ़ गया है. पहले शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच बारिश की संभावना 0% दिखाई जा रही थी, लेकिन अब उसी समय के दौरान बारिश की संभावना लगभग 50% हो गई है. यह चिंता की बात है. इसके साथ ही, 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है. IPL ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए जानकारी दी हैं की बारिश की वजह से टॉस में देरी होगी. 🚨 Update 🚨 मुंबई इंडियंस के आधिकारिक X अकाउंट ने एक अपडेट पोस्ट किया है, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि हल्की बूंदाबांदी हो रही है और मैदान पर कवर्स डाल दिए गए हैं. खराब मौसम के कारण खिलाड़ी मैच से पहले होने वाला वार्म-अप नहीं कर पाए हैं.
Update from Guwahati 🌩️ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी के साथ कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर से भी आरआर को इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) से होगी. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं.
11 ओवरों का यह खेल अब और भी ज्यादा आक्रामक और रोमांचक होने वाला है.
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: कवर्स हटे, वार्म-अप शुरू
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: गुवाहाटी में बारिश रुकी, मैदान पर खिलाड़ी कर रहे वार्म-अप
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: ग्राउंड स्टाफ की जल्दबाजी पड़ी भारी: कवर्स हटाने के चक्कर में हो गई बड़ी गलती
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: बारिश रुकी, ग्राउंड स्टाफ मैदान पर आए
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: कोई खुशखबरी नहीं, बारिश लगातार जारी
RR vs MI LIVE Score Weather Updates, IPL 2026: इतने बजे तक शुरू हुआ खेल तो 5 ओवर का होगा मैच
RR vs MI LIVE Guwahati Weather Updates, IPL 2026: Mumbai Indians ने मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट
RR vs MI LIVE Guwahati Weather Updates, IPL 2026: गुवाहाटी में फिर शुरू हुई बारिश, टॉस में देरी
RR vs MI LIVE Score, IPL 2026: फैंस के लिए खुशखबरी, बारिश रुकी, कवर्स हटाए गए
RR vs MI LIVE Score, IPL 2026: गुवाहाटी में रुकी बारिश, गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Weather Update:मुंबई इंडियंस ने बारिश को लेकर दिया चौंकाने वाला अपडेट
RR Vs MI LIVE Score: गुवाहाटी में बारिश की ताक-झाक जारी
RR Vs MI LIVE Score: गुवाहाटी में बारिश का खतरा बढ़ा, 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी
RR Vs MI LIVE Score: गुवाहाटी में बारिश की वजह से टॉस में देरी
Toss is delayed in Guwahati.
Next update to follow once the rain stops.#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI pic.twitter.com/cheEGdXSEz
RR Vs MI LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट
✅ Slight drizzle
❌ Players yet to warmup
✅ Covers on pic.twitter.com/RURQ3IpQcx
RR Vs MI LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी से बड़ी उम्मीद
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians LIVE Score: मुंबई बनाम राजस्थान के बीच महामुकाबला
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world