- अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हिब्रू भाषा में एक वीडियो जारी कर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गंभीरता दर्शाई है
- अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन से ऑपरेशन ज़ाआम अज़ूम के तहत उड़ानें जारी हैं
- अमेरिका ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं और कार्रवाई जारी है
आज रात एक सभ्यता पूरी तरह खत्म हो जाएगी, ट्रंप की इस धमकी के बाद अमेरिका सेंट्रल कमांड की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें हिब्रू भाषा में लिखा संदेश इस टकराव की गंभीरता को दिखा रहा है. सेंट्रल कमांड द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन (CVN‑72) से ‘ऑपरेशन ज़ाआम अज़ूम' के तहत उड़ान भर रहे हैं. संदेश में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी बल ईरान के भीतर सैन्य ठिकानों के खिलाफ अपने हमले जारी रखे हुए हैं.
מטוסי קרב של חיל הים האמריקאי ממריאים מנושאת המטוסים אברהם לינקולן (CVN-72) במסגרת מבצע #זעם_עצום. כוחות ארצות הברית ממשיכים לבצע תקיפות נגד מטרות צבאיות בתוך איראן. pic.twitter.com/enFmCc6uwt
— U.S. Central Command - Hebrew (@CENTCOMHebrew) April 7, 2026
ये भी पढ़ें : 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप की बड़ी धमकी
ट्रंप की पूरी सभ्यता को खत्म करने की धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डेडलाइन आज रात खत्म हो रही है, इसी के साथ ईरान पर हमले भी बढ़ गए हैं. इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि आज रात एक सभ्यता पूरी तरह खत्म हो जाएगी. ट्रंप ने कहा कि 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा. ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब ईरान पर जबरदस्त तरीके से हमले हो रहे हैं. ट्रंप ने कल ही कहा था कि वो एक रात में ईरान को खत्म कर सकते हैं और ये कभी भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें : LIVE: ईरान पर डेडली अटैक जारी... ट्रंप ने 'सभ्यता खत्म करने' की धमकी दी, जेडी वेंस बोले- गेंद ईरान के पाले में
ट्रंप ने क्या कुछ कहा
ट्रंप ने जो पूरी सभ्यता को खत्म करने की धमकी दी है, उससे मिडिल ईस्ट संघर्ष के और खतरनाक होने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा.” साथ ही उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन यानी “टोटल रेजीम चेंज” का भी दावा किया है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं ऐसा नहीं चाहता कि यह हो, लेकिन शायद ऐसा ही होने वाला है.” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान के खार्ग द्वीप और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर अमेरिकी हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. इस चेतावनी ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है.
ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब
ट्रंप की धमकी के जवाब में ईरान ने भी बड़ी चेतावनी दे दी है. भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा कि हमने कहा था कि अगर आप जंग शुरू करेंगे तो उसे खत्म नहीं कर पाएंगे. और हमने फिर कहा है कि अगर आप हमारे इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे तो.... पिछली गलतियों से सीखिए.
ये भी पढ़ें ; अमेरिका के सैनिक करेंगे बगावत? ट्रंप की धमकियों के कारण सेना के पास हैं सिर्फ दो रास्ते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं