जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के आखिरी दौर में भारत के लिए पदकों का आना जारी है, तो दूसरी तरफ पूरे देश में करोड़ों फैंस अभी से ही रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली 'गोल्डन बैटल' को देखने की तैयारी में व्यस्त हो गए हैं. जिस तरह का प्रदर्शन हालिया समय में टीम अय्यर ने किया है, उसे देखते हुए सभी को भरोसा है कि अगर कल किसी टीम के खिलाड़ी गले में स्वर्ण पदक पहनेंगे, तो वह भारतीय ही होंगे. वहीं, उन प्रशंसकों को भी ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, जिनके पास SONY Liv या चैनल का सब्सक्रिप्शन नहीं है. निश्चित रूप से फाइनल मुकाबले को लेकर आपके मन में ढेरों सवाल चल रहे होंगे. चलिए आप इन 10 प्वाइंट्स के जरिए फाइनल से जुड़ी तमाम बातें जान लें.
प्र.:-1:- भारत-पाकिस्तान का यह खिताबी मुकाबला किस समय शुरू होगा?
उ.:- यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.
प्र.:-2 भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच फ्री में कहां देख सकते है?
उ.:- जिन भी फैस के पास डीडी फ्री डिश है, वे उस पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फाइनल मैच अपने टीवी सेट पर फ्री में देख सकते है.
प्र.:-3:- भारत-पाकिस्तान मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?
उ.:- प्राइवेट केबल और DTH यूजर्स इस महामुकाबले को Sony Sports Network के चैनलों (Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 हिंदी कमेंट्री के लिए) पर देख सकेंगे.
प्र.:-4: मोबाइल या लैपटॉप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखी जा सकती है?
उ.:- आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं
प्र.:-5:- क्या एशियन गेम्स के इतिहास में भारत और पाकिस्तान कभी क्रिकेट में आमने-सामने आए हैं?
उ.:- नहीं, पुरुष क्रिकेट के इतिहास में एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहली बार कोई मुकाबला हो रहा है.
प्र.:-6:- एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने से पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में किस टीम को हराया था?
उ.:- भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के भारी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
प्र.:-7:- इस महत्वपूर्ण फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?
उ.:- इस मैच में भारतीय टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में है.
प्र.:- 8 पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीफाइनल में किसे हराया था?
उ.:- पाकिस्तान ने बारिश से बाधित सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है.
प्र. 10:- यदि पूरा फाइनल मैच बारिश या खराब मौसम के कारण धुल जाता है, तो विजेता का फैसला कैसे होगा?
उ.:- यदि फाइनल मुकाबला बारिश से धुल जाता है, तो दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. सिल्वर मेडल किसी को नहीं दिया जाएगा. एशियाई खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब मैच रद्द होने पर दोनों टीमों के साथ स्वर्ण पदक पदक साझा किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं