विज्ञापन

'ट्रैफिक गर्ल' शुभी जैन का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, 'लेडीज जात' कहकर की बदसलूकी

इंदौर की ट्रैफिक वॉलेंटियर शुभी जैन ने वीडियो जारी कर पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया. उनका कहना है ई-रिक्शा चालान विवाद रोकने पर पुलिसकर्मी ने 'लेडीज जात' कहकर बात करने से मना किया. शुभी ने कहा पुलिस के व्यवहार से भरोसा टूटता है, हालांकि पुलिसकर्मी की पहचान अभी नहीं हुई.

'ट्रैफिक गर्ल' शुभी जैन का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, 'लेडीज जात' कहकर की बदसलूकी
ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द.
NDTV
  • शुभी जैन का आरोप- पुलिसकर्मी ने कहा 'आप लेडीज जात हैं, बात न करें'.
  • ट्रैफिक गर्ल ने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर वीडियो जारी कर जताई नाराजगी.
  • इंदौर की शुभी जैन ट्रैफिक गर्ल के नाम से मशहूर, लोगों को करती हैं जागरूक.

Indore Traffic Girl: मध्य प्रदेश में इंदौर की 'ट्रैफिक गर्ल' शुभी जैन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते नजर आ रही हैं. उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी ने ‘लेडीज जात' कहकर बदसलूकी की है. इस टिप्पणी पर ट्रैफिक गर्ल ने नाराजगी जताई है.

कौन हैं शुभी जैन

दरअसल, इंदौर की शुभी जैन (Shubhi Jain) को ट्रैफिक गर्ल (Traffic Girl) के रूप में जाना जाता है. वह इंदौर में ट्रैफिक वॉलेंटियर के रूप में काम करती हैं और यातायात स्वयंसेवक की जैकेट पहने व्यस्त सड़कों पर यातायात नियंत्रित करती हैं. वह लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर भी जागरूक करती हैं और उनका पालन भी करवाती हैं.

Indore Traffic Girl Shubhi Jain: ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को करती हैं जागरूक

Indore Traffic Girl Shubhi Jain: ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को करती हैं जागरूक

वह यह काम कई वर्षों से कर रही हैं, लेकिन अब उन्होंने पुलिसकर्मी की टिप्पणी से आहत होकर सवाल उठाए हैं.

विवाद की जड़ और घटना

शु्भी जैन ने बताया कि सिग्नल पर पुलिसकर्मी और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो रहा था, जिसे वह रोकने पहुंची थीं. उनका आरोप है कि बिना वर्दी बाइक पर बैठे पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा की फोटो खींचकर चालान बनाने की कोशिश की. जब वह विवाद रोकने पहुंची तो पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर कहा, 'आप लेडीज जात हैं, आप मुझसे बात न करें.'

Indore Traffic Girl Shubhi Jain: लोगों से करवाती हैं ट्रैफिक नियमों का पालन.

Indore Traffic Girl Shubhi Jain: लोगों से करवाती हैं ट्रैफिक नियमों का पालन.

बयां किया दर्द

इस टिप्पणी से ट्रैफिक गर्ल आहत हो गईं और वीडियो में अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा, "पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो भरोसा कैसे होगा? मैं ट्रैफिक वार्डन के तौर पर लोगों से प्यार और मुस्कान से बात करती हूं. इस तरह लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने की कोशिश करती हूं."

Indore Traffic Girl Shubhi Jain

Indore Traffic Girl Shubhi Jain: ट्रैफिक गर्ल नाम से मशहूर शुभी जैन

पुलिस के व्यवहार पर सवाल

शुभी ने सवाल किया कि जब पुलिस लोगों से सम्मान से बात नहीं करेगी तो जनता पुलिस पर भरोसा कैसे करेगी? पुलिस को देखकर लोगों के मन में सुरक्षा का भाव होना चाहिए. शुभी ने कहा कि वह रोड रेज रोकने और लोगों को विवाद से बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं.

पुलिसकर्मी की पहचान नहीं हो पाई

शुभी ने स्पष्ट किया कि वीडियो का उद्देश्य पुलिस के प्रति नफरत फैलाना नहीं, बल्कि व्यवहार पर सवाल उठाना है. हालांकि, अभी तक पुलिसकर्मी की पहचान, ड्यूटी और कथित चालान प्रक्रिया की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में खड़े हनुमान की प्रतिमा हटेगी या नहीं? 170 साल पुरानी मूर्ति पर प्रशासन भी बेबस दिखा, संत समाज अड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubhi Jain, Indore Traffic Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com