मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की जीवन रेखा माना जाने वाला मड़ीखेड़ा (अटल सागर) बांध पूरी तरह सूख गया है. पानी की कमी से सिंध नदी पर बने इस बांध से जुड़े 60 मेगावाट (20 MW × 3 यूनिट) क्षमता वाले मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह की तीनों इकाइयां पूरी तरह ठप हो गई हैं. इससे बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा है.
बिजली संकट की यह समस्या मानसून सीजन में हो रही कम बारिश का नतीजा है. साल 2026 में शिवपुरी में बारिश के आंकड़ों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. कैचमेंट क्षेत्र में सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण बांध का जलस्तर उस न्यूनतम स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे टरबाइन चलाकर बिजली बनाई जा सके.

shivpuri madikheda atal sagar dam power generation stopped
अब तक 40 से 50 फीसदी कम बारिश
रिकॉर्ड बिजली उत्पादन किया था
बता दें कि अटल सागर बांध की जल विद्युत परियोजना को पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) की सबसे सफल और भरोसेमंद परियोजनाओं में गिना जाता रहा है. इससे पूर्व यह जल विद्युत गृह अपनी क्षमता से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक वित्तीय वर्ष में 166.30 मिलियन यूनिट तक का रिकॉर्ड बिजली उत्पादन भी कर चुका है.

shivpuri madikheda atal sagar dam power generation
टरबाइन चलाने के लिए पानी नहीं
बांध स्थल पर मौजूद तकनीकी इंजीनियरों के अनुसार, "टरबाइन चलाने के लिए निश्चित जल दबाव की आवश्यकता होती है. लेकिन, इस बार मड़ीखेड़ा डैम में पानी की कमी होने के कारण उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ा है. अगर, अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं होती है और बांध में जलस्तर पर्याप्त नहीं बढ़ता, तो ये तीनों यूनिट्स पूरे साल बंद रखनी पड़ सकती हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी मानसून सीजन खत्म नहीं हुआ है, इसलिए उम्मीद बनी हुई है.

shivpuri madikheda atal sagar dam power generation stopped monsoon rain deficit
बिजली ही नहीं, जल संकट का भी करना पड़ सकता है सामना
मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह की तीनों यूनिट बंद होने से क्षेत्रीय पावर ग्रिड को मिलने वाली 60 MW हरित ऊर्जा की आपूर्ति पूरी तरह रुक गई है. वहीं जलस्तर कम रहने से न केवल बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है, बल्कि आने वाले रबी सीजन के लिए सिंचाई और शिवपुरी-ग्वालियर क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं