विज्ञापन

खेती का साथी ही नहीं, किसान परिवार का 'बेटा' था बैल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई; 5,000 लोगों को कराया भोज

देवास जिले के बालोन गांव में एक किसान परिवार ने अपने बैल को इंसान की तरह अंतिम विदाई दी. बैल की स्मृति में 'नुक्ता' (मृत्युभोज) का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 5,000 लोगों ने भोजन किया.

खेती का साथी ही नहीं, किसान परिवार का 'बेटा' था बैल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई; 5,000 लोगों को कराया भोज
dewas balon farmer family organizes mrityubhoj 5000 people after bull death.

देवास जिले के बालोन गांव में इंसान और बेजुबान के बीच रिश्ते की भावुक तस्वीर सामने आई है. यहां एक किसान ने वर्षों तक खेती में साथ देने वाले अपने बैल के निधन पर उसे परिवार के सदस्य की तरह विदाई दी. बैल की मौत के बाद परिवार ने वैदिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया. इतना ही नहीं, अपने इस बेजुबान साथी की याद में परिवार ने नुक्ता यानी मृत्युभोज का आयोजन भी किया, जिसमें करीब 5 हजार लोगों को भोजन कराया गया.

dewas balon farmer family organizes mrityubhoj 5000 people after bull death.

dewas balon farmer family organizes mrityubhoj 5000 people after bull death.

परिवार का भरोसेमंद साथी बना रहा

बताया जा रहा है कि यह बैल लंबे समय तक परिवार के साथ खेतों में काम करता रहा. किसान के दिन की शुरुआत उसके साथ खेत में होती थी और खेती के काम में वह परिवार का भरोसेमंद साथी बना रहा. आधुनिक दौर में खेती के तौर-तरीके भले बदल गए हों, लेकिन परिवार का अपने बैल के प्रति लगाव बरकरार रहा.

ग्रामीण भी हुए भावुक

बैल के निधन के बाद परिवार ने जिस तरह पूरे सम्मान और संवेदना के साथ अंतिम संस्कार किया, उसे देखकर ग्रामीण भी भावुक हो गए. गांव में परिवार की ओर से आयोजित नुक्ता कार्यक्रम भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

उज्जैन में सांची से भी बड़ा स्तूप! 350 फीट के टीले का 2000 साल पुराना रहस्य खोलेगी ASI, 1939 में रोकी थी खुदाई

भावनात्मक रिश्ते की मिसाल पेश

ग्रामीणों का कहना है कि बैल किसान के लिए सिर्फ खेती का साधन नहीं रहा, बल्कि पीढ़ियों से वह किसान की मेहनत और संघर्ष का साथी रहा है. बालोन में परिवार ने अपने बेजुबान साथी को जिस तरह सम्मान दिया, उसने इंसान और पशु के बीच भावनात्मक रिश्ते की मिसाल पेश की है. 

लोटे चोको पाई बच्चों के लिए असुरक्षित: लैब टेस्ट में सैंपल फेल, देशभर से स्‍टॉक वापस मंगाने के निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dewas News, MP News, Mp News Today, Mp Latest News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com