विज्ञापन

BJP की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 40 घायल, एक को 200 से ज्यादा डंक मारे; खेत में छिपकर बचाई जान

देवास में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे वाहन मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गया. इससे भड़की मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे करीब 40 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए. एक कार्यकर्ता 200 से ज्‍यादा मधुमक्खियों ने डंक मारा इससे उसकी हालत गंभीर है. लोगों ने सोयाबीन के खेत में छिपकर जान बचाई. 

BJP की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 40 घायल, एक को 200 से ज्यादा डंक मारे; खेत में छिपकर बचाई जान
dewas bjp tiranga yatra bee attack 40 workers injured soya field.

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के देवास जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान एक अजीबोगरीब हादसा हो गया. विजयागंज मंडी क्षेत्र में बाइक से निकाली जा रही यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में लगभग 40 से 50 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए.

 डीजे वाहन के टकराने से बिगड़ा माहौल

घायलों में शामिल भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने न्‍यूज एजेंसी भाषा को बताया कि तिरंगा यात्रा के साथ डीजे उपकरण लेकर जा रही गाड़ी अचानक सड़क किनारे एक पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई. छत्ता टूटते ही सैकड़ों की संख्या में मधुमक्खियों ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया.

जान बचाने के लिए सोयाबीन के खेत में छिपे लोग

अतुल शर्मा के मुताबिक, विजयागंज मंडी इलाके में निकाली जा रही इस बाइक रैली में 500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे. मधुमक्खियों का हमला होते ही चारों तरफ भगदड़ मच गई. खुद को बचाने के लिए कई कार्यकर्ता आसपास फैले सोयाबीन के खेतों में जाकर छिप गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Subway Surfer रियल लाइफ: इंदौर में बस की छत चढ़ा फ‍िर बोर्ड पर कूदा चोर, वीड‍ियो कर देगा हैरान, सच क्‍या?

एक व्यक्ति को करीब 200 मधुमक्खियों ने काटा 

हमले में घायल हुए कार्यकर्ताओं को तुरंत स्थानीय और जिला अस्पताल ले जाया गया. महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के डॉक्टर कमल किशोर ने बताया कि अस्पताल में छह घायलों को लाया गया था. इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जिसे लगभग 200 मधुमक्खियों ने काटा था. फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है. 

15 अगस्त को ही क्यों मिली आजादी? उज्जैन के ज्योतिषी के शुभ मुहूर्त और आधी रात के ध्वजारोहण की अनसुनी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, Dewas Latest News, Tiranga Yatra 2026, 15 Augest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com