Gwalior Cricket New Innings: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महानआर्यमन सिंधिया की बॉल पर डिफेंस करते नजर आए. यह नजारा था ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर' के उद्घाटन का.
दरअसल, ग्वालियर में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने संयुक्त पहल की है. इसके तहत गुरुवार 30 अप्रैल को ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर' का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन के बाद महानआर्यमन सिंधिया ने शिखर धवन को बॉल फेंकी, जिसे उन्होंने डिफेंस किया, जिसके बाद तालियां बजने लगी.
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार 30 अप्रैल को ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर' का उद्घाटन किया गया. इस दौरान महानआर्यमन ने शिखर धवन को बॉल फेंकी, जिसे उन्होंने डिफेंस… pic.twitter.com/PdQA4obu22
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) April 30, 2026
धवन ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स
‘दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर' का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है. उद्घाटन समारोह के दौरान कई खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया. शिखर धवन ने सेंटर के कई युवा गेंदबाजों की गेंदों का सामना करते हुए बल्लेबाजी की और बाद में उन्हें कुछ टिप्स भी दिए.
MPL का तीसरा सीजन खेला जाना है
बता दें कि प्रदेश में MPL (मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग) का तीसरा सीजन भी खेला जाना है. इसके लिए कई खिलाड़ियों की नीलामी की गई है. एमपीएल ऑक्शन में आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार खिलाड़ी आशुतोष शर्मा पर सबसे महंगे बिके थे. मालवा स्टॉलियंस ने 15 लाख की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं