विज्ञापन

Video: क्रेडिट कार्ड पेमेंट की वसूली के लिए पत्नी के सामने पति पर बरसाए लात-घूसे, बीच सड़क पर 'गुंडे' बने रिकवरी एजेंट

Recovery Agents Assault Couple Pune: पुणे में रिकवरी एजेंटों ने युवक को उसकी पत्नी के सामने बुरी तरह से पीटा. पत्नी अपने पति को बचाने का लगातार प्रयास करती रही, लेकिन एजेंट नहीं माने, उन्होंने बीच सड़क, उस पर लात-घूसे बरसाए.

Video: क्रेडिट कार्ड पेमेंट की वसूली के लिए पत्नी के सामने पति पर बरसाए लात-घूसे, बीच सड़क पर 'गुंडे' बने रिकवरी एजेंट
Recovery Agents Turn Goons in Pune: Man Beaten in Front of Wife Over Credit Card Dues

Recovery Agents Turn Goons in Pune: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए एक युवक को उसकी पत्नी के सामने रिकवरी एजेंटों ने बुरी तरह पीटा. पत्नी पति को बचाने की भरपूर कोशिश करती रही, लेकिन रिकवरी एजेंट के रूप में आए 'गुंडे' युवक को लाते और थप्पड़ मारते रहे. इसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. 

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुणे के हडपसर इलाके के प्रसिद्ध 15 नंबर चौक का है. बताया गया कि क्रेडिट कार्ड के बकाया पैसों की वसूली को लेकर रिकवरी एजेंट और युवक के बीच बहस शुरू हुई. देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि रिकवरी एजेंट अपना आपा खो बैठे. उन्होंने युवक के साथ सरेराह मारपीट शुरू दी. 

जानिए रिकवरी एजेंटों की बदसलूकी की कहां करें शिकायत

लात, घूसों और थप्पड़ मारे 

रिकवरी एजेंटों ने सड़क पर बैठे युवक को उसकी पत्नी के सामने मारना शुरू कर दिया. उसे लातों, घूसों और थप्पड़ से बुरी तरह पीटा गया. इससे 15 नंबर चौक पर हड़कंप मच गया. युवक की पत्नी रिकवरी एजेंटों को रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन वे नहीं माने. युवक की पत्नी एक को पकड़ती तो दूसरा उसके पति के साथ मारपीट करने लगता. बीच सड़क पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा.  

Video: महिला ने 83 मिनट में 3 बच्चों को दिया जन्म, इनमें दो बेटे और एक बेटी, चार की पहले से मां है

सूचना पर पहुंची पुलिस 

लोगों ने हंगामे की सूचना पुलिस दी. कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है.

कानपुर में आर्मी जवान की हत्या, दवा की शीशी, इंजेक्शन और शराब की बोतल मिली, घर में थी पत्नी; उठे ये सवाल 

(अजिंक्य पाटिल की रिपोर्टर) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com