विज्ञापन

शाजापुर में यूथ कांग्रेस के 'हल्ला बोल' में बवाल, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग

शाजापुर में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेता और कार्यकर्ता पर वाटर कैनन का प्रयोग किया. इसके बाद भी पीछे नहीं हटने पर उन्‍हें हिरासत में लिया गया है. यह प्रदर्शन किसानों की समस्याओं और बेरोजगारी समेत अन्‍य मुद्दों को लेकर था.

शाजापुर में यूथ कांग्रेस के 'हल्ला बोल' में बवाल, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग
shajapur youth congress halla bol protest water cannon uday bhanu chhib detained.

शाजापुर में यूथ कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, छात्रों से जुड़े मुद्दों और सरकार की नीतियों के विरोध में 'हल्ला बोल' विरोध प्रदर्शन किया. शहर के बस स्टैंड पर आयोजित जनसभा में सरकार नीतियों का विरोध करने के बाद युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के निकले. लेकिन, रास्‍ते में पहले से तैयारी कर बैठी पुलिस ने  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी देखने को मिली.

पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे कांग्रेसी 

कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारियों ने शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे किसी भी सूरत में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुए. ऐसे में उन्‍हें रोकने लिए पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा. काफी देर तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा होता रहा. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे. 

shajapur youth congress halla bol protest water cannon uday bhanu chhib detained.

shajapur youth congress halla bol protest water cannon uday bhanu chhib detained.

पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया 

काफी देर चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार समेत अन्‍य नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस से पुलिस लाइन भेजा. इसके बाद प्रदर्शन समाप्‍त हुआ. बाद में पुलिस लाइन ले जाए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी रिहा कर दिया गया. इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे.

उदय भानु बोले- ऐसे ही करते रहेंगे प्रदर्शन

NDTV से बात करते हुए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा- बिहार और दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पेलेट गन और लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए. उन्‍होंने कहा क‍ि इस मांग को लेकर कांग्रेस पूरे देश में इसी तरह प्रदर्शन करती रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shajapur News, Shajapur News Latest, MP News, MP Congress, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com