विज्ञापन

हाथ पर 'बाबू' और मोबाइल नंबर लिखकर युवती ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौके से भागने वाला युवक कौन था?

Satna Flyover Incident: सतना के सेमरिया चौराहे पर एक युवती हाथ पर 'बाबू' और मोबाइल नंबर लिखकर फ्लाईओवर से कूद गई. घटना के बाद मौके से भागे युवक को लेकर रहस्य गहरा गया है, कोलगवां थाना पुलिस जांच में जुटी है.

हाथ पर 'बाबू' और मोबाइल नंबर लिखकर युवती ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, मौके से भागने वाला युवक कौन था?
Satna Girl Jumps off Flyover with 'Babu' and Mobile Number Written on Hand.

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवती हाथ पर प्रेमी का मोबाइल नंबर और बाबू लिखकर फ्लाईओवर से छलांग लगा दी. शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के सेमरिया चौराहा पर स्थित फ्लाईओवर से युवती के अचानक कूदने से हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.  

मौके से फरार हो गया युवक 

जानकारी के अनुसार युवती की पहचान आरती के रूप में हुई है, जो संग्राम कॉलोनी की रहने वाली है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय उसके साथ एक युवक भी मौजूद था.  युवती के कूदते ही वह मौके से भाग निकला. लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और ऑटो रिक्शा से युवती को अस्पताल पहुंचाया. युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

शादी के अगले ही दिन उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, आखिर हुआ क्या? ये खबर आपको रुला देगी

विवाद के बाद उठाया कदम

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. ऐसे में शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग में अनबन से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवती के हाथ पर एक मोबाइल नंबर और “बाबू” नाम लिखा मिला है. पुलिस का मानना है कि यह नंबर उसी युवक का हो सकता है, जो घटना के समय युवती के साथ मौजूद था. पुलिस नंबर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक जानकारी सामने आ आएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

बस में जिंदा जला मासूम, बिलखते पिता ने लौटाए लाखों के गहने, वो 6 कारण जिससे जानलेवा बना सफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com