Kanpur Groom Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुरैयनपुर गांव में एक घर में शादी के जश्न में बीच मातम छा गया. सुहागरात से कुछ देर पहले दूल्हा अचानक घर से लापता हो गया और फिर अगले दिन 16 मई को उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली. यह खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. जिस दूल्हन की हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी उसका सुहाग उड़ गया था. वह बिलख-बिलखकर रो रही थी, बार-बार बेसुध हो रही थी.
15 मई की शाम विदा होकर आई दुल्हन
यह दहला देने वाला मामला सजेती थाना क्षेत्र के गुरैयनपुर गांव का है. जहां रहने वाला कमलेम निषाद (21), गुजरात के सूरत में नौकरी करता था. 14 मई को धूमधाम से कमलेम की बारात हमीरपुर के हरेठा गांव गई थी. जहां, एक युवती के साथ सात फेरे लेने और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाने के बाद, शुक्रवार 15 मई की शाम वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
रातभर परिजनों ने तलाश किया

Kanpur Groom Suicide: मौके पर पहुंची पुलिस, और लोगों की भीड़.
पेड़ से लटका मिला शव
शनिवार 16 मई की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो गांव के बाहर एक पेड़ पर उन्होंने कमलेश का शव फंदे से लटका देखा. यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया, तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. सजेती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पत्नी का ऐसा डर... इंदौर में व्यक्ति ने रची लूट की झूठी कहानी, रातभर ये सब झेला
गांव वाले भी हैरान

Kanpur Groom Suicide: गमगीन माहौल में घर में कोने में रखा दहेज में मिला सामान और बाइक.
पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना प्रभारी अनुज भारती ने NDTV को बताया कि संभावना है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ हो, इसकी के चलते कमलेम ने आत्महत्या कर ली. परिवार अभी सदमे में है, उन्हें भी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. परिजनों और पत्नी के बयान लेकर मामले की जांच करेंगे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा. जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं