विज्ञापन

MP News: बिल जमा नहीं हुआ तो स्कूल का कटा कनेक्शन, गर्मी में छात्रों की बिगड़ी तबीयत

संदीपनी विद्यालय में पिछले 2 हफ्तों से बिजली और पानी दोनों बंद हैं, जिसकी वजह करीब 6 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है.

MP News: बिल जमा नहीं हुआ तो स्कूल का कटा कनेक्शन, गर्मी में छात्रों की बिगड़ी तबीयत
गर्मी की वजह से छात्रा की हुई तबीयत खराब.
NDTV

मध्य प्रदेश के मैहर शहर में स्थित संदीपनी विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. विद्यालय में करीब छह लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत कनेक्शन कट जाने से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में बिना बिजली के पढ़ाई करनी पड़ रही है. बिजली नहीं होने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है, जिससे विद्यालय की स्थिति और खराब हो गई है.

जानकारी के अनुसार, बिजली और पानी की कमी के चलते कक्षाओं में पढ़ रहे कई छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. गर्मी और उमस के कारण कुछ बच्चों को चक्कर आने की शिकायत भी हुई. अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रशासन को स्थिति पता होने पर भी नहीं उठाया कदम

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को विद्यालय की स्थिति की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उनका कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, एसडीएम तथा शिक्षा विभाग को तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली और पानी की व्यवस्था बहाल करानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को राहत मिल सके.

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से विद्यालय की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने, बिजली बिल के मुद्दे का शीघ्र समाधान करने तथा छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

बिल जमा न होने पर काटा कनेक्शन

दिनेश गोस्वामी संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय की बिल्डिंग नई है और बिजली कनेक्शन भी नया है. बिजली का बिल PIU और निर्माण एजेंसी को जमा करना था, लेकिन उन्होंने पैसा नहीं जमा किया. इस कारण से बिजली कनेक्शन काट दिया गया और बिजली बंद हो गई इसलिए बच्चे बहुत परेशान है पानी की समस्या है. बिजली की समस्या है बच्चों को पानी की व्यवस्था के लिए सामने जेल है. वहां से डब्बा डब्बा भर कर पानी लाते है फिर बच्चों को पीने के पानी की व्यवस्था करते है हमारे बच्चे पानी और बिजली को लेकर बहुत परेशान है.

क्या बोले मंत्री जी

मैहर की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने कहा कि इसके लिए हम सुधार करने की कोशिश करेंगे. अभी बारिश है तो कहीं खंभे गिर रहे हैं तो कहीं तार टूट रहे हैं. ऐसी समस्या आ रही है. NDTV ने जैसे जानकारी दी कि बिल बकाया होने से बिजली काटी गई है तो प्रभारी मंत्री ने कहा बिल के कारण नहीं आने वाले समय में सारी चीजें सुविधा हो जाएंगी, जैसे इतनी सुंदर बिल्डिंग हुई है. वैसे हर सुविधा हो जाएगी आप लोग भी सहयोग करें

क्या कह रहे छात्र

विद्यालय की छात्रा वैष्णिविशिष्ट तिवारी ने बताया कि हम 4 माले में रहते है और हमारे ज्यादा बच्चे खिड़की पास बैठते है, क्योंकि पंखे तो चलते नहीं है. ये समस्या को 2 हफ्ते होने लगे और हमें पानी पीने के लिए भी बाहर आना पड़ता है. हम लोग बोतल में एक बोतल पानी लेकर आएंगे, उससे ज्यादा तो नहीं ला सकते न तो पानी की व्यवस्था है बिजली की.

छात्रा अर्पिता कुशवाहा ने बताया कि बिजली नहीं होने से हमें पानी की समस्या होती है. अभी दो दिन से टैंकर आ नहीं रहा है. उससे पहले बच्चे सड़क पार करके लाते थे, पानी की समस्या है. गर्मी के कारण पढ़ाई में मन नहीं, लगता यहां सर पढ़ा रहे हैं, लेकिन बच्चे बुक से खुद को हवा देते हैं. इतनी गर्मी है, जिस दिन धूप निकली रहती उस दिन ज्यादा गर्मी रहती है.

ये भी पढ़ें- केन-बेतवा परियोजना: पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को हटाया, कई को गिरफ्तार करने का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maihar News, Sandipani School, Maihar School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com