विज्ञापन

'IPS ने प्राइवेट VIDEO बना पति को भेजा, मुझ पर कंडोम फेंका', SVPNPA में बैचमेट मह‍िला ट्रेनी आईपीएस के आरोप

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा की महिला ट्रेनी IPS अधिकारी के साथ बदसलूकी और यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि साथी ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी ने उन्हें न सिर्फ मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल भी किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

'IPS ने प्राइवेट VIDEO बना पति को भेजा, मुझ पर कंडोम फेंका', SVPNPA में बैचमेट मह‍िला ट्रेनी आईपीएस के आरोप
ips trainee uday krishna reddy booked for harassment fir svpnpa Hyderabad

IPS Uday Krishna Reddy: देश के भावी पुलिस अधीक्षक को तैयार करने वाली हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. SVPNPA में प्रशिक्षण ले रही 30 वर्षीय महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अपने ही बैच के एक साथी ट्रेनी IPS अधिकारी पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और डिजिटल प्रताड़ना के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के बाद हैदराबाद की अत्तापुर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

व्हाट्सएप पर अभद्र मैसेज और चरित्र हनन का आरोप

IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उदय कृष्ण रेड्डी पिछले कुछ समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. आरोपी ने व्हाट्सएप पर अश्लील और अभद्र मैसेज भेजने के साथ-साथ एकेडमी के अन्य सहयोगियों के सामने पीड़िता के चरित्र पर कीचड़ उछालने की कोशिश की. आरोपी ने पीड़िता की निजी जिंदगी को लेकर झूठी अफवाहें उड़ाईं और एक अन्य ट्रेनी के साथ जबरन नाम जोड़कर मानसिक दबाव बनाया.

प्राइवेट वीडियो बनाकर पति को भेजा, ब्लैकमेलिंग की कोशिश

SVPNPA ट्रेनी IPS ने अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं. 8 जुलाई 2026 को आरोपी ने जबरन महिला अधिकारी का मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड पूछकर उनके पर्सनल चैट्स खंगाले. इसके बाद आरोपी ने महिला अधिकारी का एक निजी वीडियो चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर लिया और उनकी छवि खराब करने व ब्लैकमेल करने की नीयत से वह वीडियो पीड़िता के पति को भेज दिया.

कमरे में बंधक बनाया, गला दबाने और चाकू से हमले की कोशिश

9 जुलाई की रात को आरोपी ने महिला अधिकारी का रास्ता रोका और जबरन उन्हें अपने कमरे में खींच कर ले गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी ने उनके बाल खींचे, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और गर्दन पर चाकू अड़ा दिया. इस दौरान आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और उन पर कंडोम के पैकेट फेंके. अगले दिन यानी 10 जुलाई को भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दोबारा मारपीट की.

कड़े कानूनों के तहत केस दर्ज

हैदराबाद के अत्तापुर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. 

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस की र‍िपोर्ट के अनुसार  महिला ट्रेनी अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि SVPNPA में ट्रेनिंग के दौरान 23 जून को WhatsApp के ज़रिए अभद्र मैसेज भेजकर उसे परेशान करना शुरू किया था.  उधर, के. कविता की अगुवाई वाली तेलंगाना रक्षा सेना ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि यह संस्थागत विफलता को दर्शाता है. 

पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हैदराबाद की नेशनल पुलिस अकादमी में एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अपने ही एक साथी ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ लगातार यौन उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. पार्टी ने कहा कि इस स्थिति की विडंबना और विफलता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि समाज की सुरक्षा और कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वालों को प्रशिक्षित करने वाली प्रमुख अकादमी के भीतर ही इस तरह का शोषणकारी दुर्व्यवहार हो रहा था.
 


ये भी पढ़ें: IPS अनुराग कुमार दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनते ही एक्शन में आए, सोनम वांगचुक को पहुंचाया अस्‍पताल, अफसरों को नसीहत

ये भी पढ़ें:  IPS अनुराग कुमार: 20 साल का 'वनवास', वापसी के 24 घंटे में बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, 2 घंटे में संभाली कमान

ये भी पढ़ें:  IPS सुजीत पांडे: SVPNPA को म‍िला नया बॉस, अब देश की सबसे बड़ी पुलिस अकादमी की कमान पटना के बेटे के हाथों में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Trainee IPS, SVPNPA, Female IPS Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com