विज्ञापन

ग्वालियर में ट्विशा शर्मा जैसा केस! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत, आखिरी इंस्टा रील पर उठे सवाल

ग्वालियर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मौत से पहले की इंस्टा रील और पोस्ट में डिप्रेशन व तनाव के संकेत मिले हैं, जो जांच का अहम हिस्सा बन गए हैं.

ग्वालियर में ट्विशा शर्मा जैसा केस! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत, आखिरी इंस्टा रील पर उठे सवाल

Palak Rajak Gwalior Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 21 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत ने फिर सनसनी फैला दी है. मामला अब सिर्फ एक मौत का नहीं रह गया, बल्कि सवालों का जाल बन चुका है. एक ओर ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके वाले इसे सीधी हत्या मान रहे हैं. इस बीच पलक की आखिरी इंस्टा रील और पोस्ट अब उस रहस्य की परतें खोलती नजर आ रही हैं, जो उसके अंदर गहरे तक चल रहे दर्द और संघर्ष की कहानी बयान कर रही हैं.

मुरार के सुरैयापुरा की रहने वाली पलक रजक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी. उसके अकाउंट पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उसकी रील्स पर हजारों-लाखों व्यूज आते थे. लेकिन जो चेहरा लोगों को स्क्रीन पर नजर आता था, उसके पीछे की जिंदगी बिल्कुल अलग थी. मौत के बाद जब उसके अकाउंट की जांच हुई, तो कई ऐसी पोस्ट सामने आईं, जो उसके मानसिक तनाव और टूटन की ओर इशारा कर रही थीं.

आखिरी रील ने बढ़ाई जांच की दिशा

पुलिस जांच में सामने आया कि मौत से दो दिन पहले, 10 मई को पलक ने एक रील पोस्ट की थी. इस रील में उसने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्द लिखे थे. इन शब्दों ने अब जांच एजेंसियों का ध्यान खींच लिया है. अधिकारी इन संकेतों के जरिए उसकी मानसिक स्थिति और निजी परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

तीन दिन तक नहीं खाया खाना 

जांच में यह भी सामने आया है कि पलक ने मौत से पहले तीन दिनों तक खाना नहीं खाया था. परिवारवालों का कहना है कि उसने अपने पिता और भाई को फोन कर बताया था कि वह ससुराल में बहुत परेशान है और कई दिनों से भूखी है. इस जानकारी ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर और संदेहास्पद बना दिया है.

आखिरी कॉल में जताया खतरे का डर

पलक के भाई प्रिंस ने बताया कि 12 मई की शाम, मौत से करीब आधे घंटे पहले उसने फोन किया था. वह बुरी तरह रो रही थी और बार-बार कह रही थी, “भैया मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार देंगे.” भाई जब तक वहां पहुंचता, उससे पहले ही खबर मिली कि पलक को अस्पताल ले जाया गया है. जिला अस्पताल पहुंचने पर वह मृत मिली.

शादी की सालगिरह की पोस्ट भी सवालों में

पलक की शादी को 25 अप्रैल 2026 को एक साल पूरा हुआ था. इस मौके पर उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उसने लिखा था कि “सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें VIP एंट्री लेकर घुस गई.” अब इस पोस्ट को भी उसकी मानसिक हालत और डिप्रेशन से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस ने इसे भी जांच का हिस्सा बनाया है.

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

पलक के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. भाई ने बताया कि सास और देवर कार की मांग कर रहे थे और उसे परेशान करते थे. आरोप यह भी है कि शादी में मिली एफडीआर तक ससुराल वालों ने जबरन अपने पास रख ली थी. परिवार का कहना है कि यही सब कारण उसकी मौत की वजह बने. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palak Rajak Gwalior Case, Influencer Death India 2026, Gwalior Instagram Influencer Death, MP Suicide Or Murder Case, Social Media Influencer Death India, Gwalior News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com