- ग्वालियर जिले की तीन सगी बहनें पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर दिल्ली चली गईं थीं
- तीन बहनों की खोज के लिए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया
- बहनें मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग पर पिता की डांट से प्रभावित होकर घर छोड़ने का निर्णय लिया
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था, यहां पिता की डांट से नाराज होकर तीन सगी बहनों ने घर छोड़ दिया था. तीन बहनों में दो नाबालिक थी. अब तीनों बहनें ग्वालियर से दूर दिल्ली के चाइल्ड केयर सेंटर में मिली हैं. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तीनों बहनों को खोजा है. यह बहनें 27 अक्टूबर के दिन अचानक से घर से निकल गई थी, जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों की खोज शुरू कर दी थी. जहां 3 दिन बाद तीनों ने को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है.
ग्वालियर के मुरार इलाके का मामला
यह घटना 27 अक्टूबर को जिले के मुरार थाना क्षेत्र में हुई थी. बताया गया है कि पिता की तरफ से एक बेटी को डांटने और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से मना करने के बाद, 14, 16 और 18 साल की ये तीनों बहनें घर से निकल गईं. तीनों ने किसी को कुछ नहीं बताया और चुपचाप घर छोड़ दिया, जिससे किसी को कुछ पता भी नहीं चला. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की. बाद में पुलिस को पता चला कि तीनों बहनें दिल्ली के एक चाइल्ड केयर सेंटर में हैं. उन्हें वापस ग्वालियर लाने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है.
ये वीडियो भी देखिए
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घर में मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर पिता ने अपनी बेटियों को टोका था. पिता ने एक बेटी को डांटते हुए मोबाइल फोन चलाने से मना कर दिया और आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी. पिता की यह डांट बेटियों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने एक खौफनाक कदम उठाने का फैसला कर लिया. तीनों सगी बहनों ने आपसी सहमति बनाई और घर छोड़ दिया. हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की थी.
ग्वालियर से पकड़ी थी ट्रेन
ग्वालियर एसपी के निर्देश पर मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया और साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया. पुलिस ने सबसे पहले लड़कियों के संभावित रास्तों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को सुराग मिला कि लड़कियां ग्वालियर से ट्रेन पकड़कर दिल्ली की तरफ रवाना हुई हैं. इसके बाद साइबर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को ट्रैक करना शुरू किया. तकनीकी इनपुट और दिल्ली पुलिस की मदद से तीनों को खोज लिया गया.
ये भी पढे़ंः ग्वालियर में करवाचौथ के ही दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से कूचकर मारा, खुद पुलिस को बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं