विज्ञापन

खूंखार गिलहरी का 'आतंक'! इस यूनिवर्सिटी में इस बला ने 20 लोगों को किया 'लहूलुहान'

हाल ही में एक नन्हीं सी गिलहरी ने वो कोहराम मचाया है कि बड़े बड़े 'सूरमाओं' के पसीने छूट गए हैं. कॉलेज के डीन 'साहब' हों या छात्र, जो भी इसके इलाके में कदम रखता है, ये नन्ही जान सीधा 'अटैक' कर देती है. जानिए क्या है पूरा माजरा.

खूंखार गिलहरी का 'आतंक'! इस यूनिवर्सिटी में इस बला ने 20 लोगों को किया 'लहूलुहान'
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में 'गिलहरी कांड', डीन से लेकर स्टूडेंट्स तक 20 लोगों को काटा

Squirrel bites 20 people: उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी (MLSU) में इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा एक नन्ही गिलहरी की चर्चा है. आर्ट्स कॉलेज के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के पास इस नन्ही जान ने ऐसा खौफ पैदा कर दिया है कि, लोग वहां से गुजरने में कतरा रहे हैं. पिछले डेढ़ महीने में इस 'गुस्सैल' गिलहरी ने करीब 20 लोगों को अपना शिकार बनाया है. हद तो तब हो गई, जब कॉलेज के डीन 'साहब' भी इसके नुकीले दांतों के निशाने पर आ गए.

दबे पांव आती है और शिकार कर जाती है... (Silent attacker causing chaos on campus)

यूनिवर्सिटी के स्टाफ का कहना है कि, यह गिलहरी बिना किसी उकसावे के हमला करती है, जैसे ही कोई इसके पेड़ के पास से गुजरता है, यह बिजली की फुर्ती से झपट्टा मारती है, काटती है और वापस टहनियों में छिप जाती है. वन विभाग और रेस्क्यू टीम को दो बार बुलाया गया, पिंजरे भी लगाए गए, लेकिन ये 'शातिर खिलाड़ी' हर बार चकमा देकर निकल गई. अब तो आलम ये है कि लोग हाथ में छड़ी लेकर चलने को मजबूर हैं.

आखिर क्यों आया इस नन्ही जान को इतना गुस्सा? (Why has the squirrel turned so aggressive?)

जानकारों की मानें तो यह मामला अपनी 'टेरिटरी' यानी इलाके की हिफाजत का है. मुमकिन है कि उसने वहां अपना घोंसला बनाया हो और वो बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हो. पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि, गिलहरी के काटने से रेबीज का खतरा तो नहीं होता, लेकिन एहतियात के तौर पर टिटनेस का टीका लगवाना अनिवार्य है. गिलहरी के आक्रामक व्यवहार के संभावित कारणों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में, आंशिक 'अंधापन' या कुछ रंगों से होने वाली जलन के कारण जानवर आक्रामक हो सकते हैं. यह भी संभव है कि गिलहरी किसी विशेष कारण से असुरक्षित महसूस कर रही हो, फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

ये भी पढ़ें:-चमकते दांतों का शौक पड़ा भारी! 19 लाख फूंकने के बाद 'बिना दांत' की रह गई ये 'हसीना', अब पछतावे में बह रहे आंसू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com