Arvind Kejriwal on NEET : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET) को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NEET पेपर लीक और एग्जाम कैंसिल के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार घेरा है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर देश भर के प्रभावित छात्रों के कुछ बेहद भावुक, हताश और परेशान कर देने वाले कमेंट्स साझा किए हैं. इन संदेशों में एक डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्र ने बेहद निराशा में लिखा है, 'अब मुझमें हिम्मत नहीं बची.'
अरविंद केजरीवाल ने इन वीडियो और संदेशों को साझा करते हुए देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गहरी चिंता व्यक्त की है.
''आप सब हमारे बच्चे हैं''अभी दो दिन पहले मैंने एक वीडियो डाला था नीट के एक्जाम के बारे में. आप लोगों के फीलिंग्स और आपके सुझ़ाव मैंने इन्वाइट किये थे. पचास लाख से ज्यादा लोग अभी तक इसको देख चुके हैं. और इतने हजारों के संख्यां में कमेंट्स आएं, आपके मेसेजेज आएं. आप में से बहुत सारे लोगों ने अपनी अंदर की फीलिंग्स शेयर का.आपने मुझे इतना भरोसा किया,इसके लिए मैं आपका बहुत बहुत शुक्रिया अदा करता हूं.
Dear NEET students,
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 19, 2026
I am touched by the number of messages and intensity of your feelings. U trusted me. Thank you. Stay strong. Make a resolve - ki doctor ban ke rahenge. God bless u all pic.twitter.com/jKUtgFARC9
बहुत सारे लोगों ने थैंक्यू बोला है. सुजाता सुजी कहते है थैंक्यू सर, आपी स्टूडेंस की सच में फिक्र करते हो. राहूल नाइक कहते हैं, थैंक्यू केजरीवाल जी. इसके जवाब में केजरीवाल जी कहते हैं कि थैंक्यू किसलिए आप लोग मेरे बच्चे हैं. मेरे दो बच्चे हैं, दोनों आईआईटी दिल्ली से पढ़े हुए हैं. अगर उनके साथ ऐसा हुआ होता तो मैं उनके लिए भी लड़ रहा होता.
केजरीवाल एक कमेंट पढ़ते हुए कहते हैं कि कुछ बच्चे अपनी इंटेंस फीलिंग्स भी साझा की है. जिसमें से अबू बसर नाम के स्टूडेंट कहते हैं कि हैलो सर, दिस इज माई थेर्ड ड्रॉप सर. रियली मैंने 2024 में डेढ़ लाख कोचिंग फीस देकर पेपर दिया, अच्छा नंबर सिक्यूर किया, पर सर तब भी पेपर लीक हो गया था. अब इस साल सिर्फ सेल्फ स्टेडी करके दिया, अच्छा एक्जाम गया, फैमिले की साथ सेलिब्रेट भी कर लिया, पर पेपर कैंसिल हो गया. रियली सर, बहुत डिप्रेस हूं.
वहीं, विकास यादव लिखते है, सर मैंने बहुत मेहनत की थी. इस एग्जाम के लिए लास्ट दो महीने में, कभी कभी केवल तीन घंटे सोया था. तीन माई के लिए हम मेंटली प्रिपेयर थे. अब 21 जून के लिए मोटिवेशन कहां से लाऊं सर.
अब मुझमें हिम्मत नहीं बची
एक बच्चे ने लिखा है, अब मुझे में हिम्मत नहीं बच्ची. इसके जवाब में केजरीवाल कहते हैं कि ऐसे नहीं कहते हैं, हिम्मत नहीं बची. मैं आपको एक मंत्र देता हूं, अपने इरादा मज़बूत कर लो कि मुझे डॉक्टर बनना ही बनना है.
कमेंट पढ़ते हुए केजरीवाल आगे बढ़ते हैं कि और कहते हैं कि कुछ लोगों ने मुझे लिखा है कि सर पेपर लीक होना बंद हो सकता है क्या?
जिसके जवाब में अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि बिल्कुल हो सकता है. आम आदमी पार्टी की दस साल दिल्ली में सरकार थी, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. चार साल से पंजाब में सरकार है, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. क्यों? क्योंकि हम लोग ईमानदार थे, तो अगर सिस्टम के टॉप पर बैठे वे लोग ईमानदार हों, तो पेपर लीक नहीं होंगे. और सिस्टम के टॉप पे बैठे वे लोग अगर बेइमान हों, करप्ट हों, तो रोज पेपर लीक होंगे.
केजरीवाल आगे कहते हैं कि कुछ बच्चों ने लिखा है, सर हमारे पास इतने भी पैसे नहीं है कि हम बस का किराया बरदाश कर सकें. तो मैं कल पंजाब जा रहा हूं भगवंत मान साहब से बात करूंगा.
इस कमेंट पर केजरीवाल रिप्लाई करते हुए कहते हैं कि जिस दिन आपका पेपर है, कम से कम पंजाब में हम आपका आने जाने का खर्चा फ्री कर देंगे बसों के अंदर. हिमत मत हारो, हम आपके साथ हैं, भगवान आपके साथ हैं, आप सब जरूर डॉक्टर बनेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं