विज्ञापन

NSUI की महिला पदाधिकारी से दुष्कर्म, फ्लैट पर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम; संगठन के कार्यकर्ता पर आरोप

भोपाल में NSUI की एक महिला पदाधिकारी के साथ कथित दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की शिकायत सामने आई है. आरोपी फिलहाल फरार है.

NSUI की महिला पदाधिकारी से दुष्कर्म, फ्लैट पर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम; संगठन के कार्यकर्ता पर आरोप
एनएसयूआई की महिला पदाधिकारी से दुष्कर्म.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एनएसयूआई (NSUI) की महिला पदाधिकारी के साथ दुष्कर्म और मारपीट कर धमकाने का मामला सामने आया है और यह आरोप संगठन के ही एक पदाधिकारी पर लगा है. युवती की शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने  दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

आरोपी सुभाष यादव एक निजी कॉलेज में बीई का छात्र है और छात्र राजनीति से जुड़ा है. फिलहाल आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.

आरोपी के साथ कार्यक्रम में होती थी शामिल

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवती भोपाल के एक हॉस्टल में रहती है. उसने शिकायत में बताया कि वह हाल ही में स्कूल-कॉलेजों में चल रहे 'छात्र गूंज की आवाज' कार्यक्रम में सुभाष यादव और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होती थी. 10 जुलाई को दिनभर कार्यक्रम में काम करने के बाद शाम को सुभाष उसे बैठक की बात कहकर रत्नागिरी क्षेत्र स्थित एक फ्लैट पर ले गया.

फ्लैट पर रुकी युवती

युवती का आरोप है कि रात अधिक होने के कारण वह फ्लैट पर रुक गई. करीब 10:30 बजे सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर हाथ मरोड़ा, थप्पड़ और मुक्का मारा. इससे उसकी आंख लाल हो गई और मुंह से खून निकल आया.

आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. शिकायत के अनुसार अगले दिन सुबह करीब छह बजे सुभाष ने उसे रैपिडो से हॉस्टल भिजवा दिया. जाते समय उसने घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.

पुलिस ने क्या कहा

मामले में एडिशनल ADCP अनिल शर्मा का कहना है कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपी को पकड़ने के सभी ठिकानों पर तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- सफाईकर्मी पर 3 महीने से धर्मांतरण का दबाव, जबलपुर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में हिंदू संगठनों का हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NSUI Activists, Bhopal Police, Bhopal Molestation, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com