विज्ञापन

पति-पत्नी और एक महिला... प्रयागराज में एक ही मकान में मिले तीनों के शव; अब तक क्या पता चला?

प्रयागराज में एक ही मकान में तीन लोगों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. तीनों मृतकों के बारेमें अभी ज्यााद कुछ पता नहीं चल पाया है.

पति-पत्नी और एक महिला... प्रयागराज में एक ही मकान में मिले तीनों के शव; अब तक क्या पता चला?
ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है. (सांकेतिक तस्वीर)
Canva
प्रयागराज:

प्रयागराज के सिटी जोन के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी कला इलाके में मंगलवार सुबह दस बजे एक ही मकान से तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. मृतकों में दो महिलाएं शामिल है. अभी तक तीनों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस बल के साथ फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीमों ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. 

मृतकों के बारे में अब तक क्या पता चला?

तीनों मृतक मूक-बधिर बताए जा रहे है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी कला इलाके के एक मकान में तीन लोगों के शव पड़े हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बरामद किया गया. जांच के दौरान सामने आया कि यह परिवार उस मकान में किराए पर रहता था और कूड़ा बीनने का काम करके अपना जीवन यापन करता था. 

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि ये तीनों व्यक्ति मूक-बधिर थे. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने जांच शुरू की. तीनों मृतकों के शरीरों पर चोट के निशान पाए गए हैं. हत्या के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. 

मकान मालिक के पास नहीं मृतकों की कोई आईडी

जांच के दौरान पुलिस को मकान मालिक से बातचीत में पता चला कि ये लोग पिछले कुछ वर्षों से यहां रह रहे थे. करीब दो-ढाई साल पहले भी वे इसी मकान में रहते थे लेकिन बीच में कमरा खाली करके कहीं चले गए थे. कुछ समय बाद वो वापस आए और उसी कमरे में किराए पर रहने लगे. हालांकि मकान मालिक के पास भी उनकी पहचान से जुड़ा कोई आधिकारिक दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं है. 

पुलिस टीम आसपास के इलाकों में छानबीन करके मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस किसी लूटपाट की आशंका को खारिज कर रही है. पुलिस का मानना है कि मामला प्रथम दृष्टया किसी आपसी विवाद या लड़ाई-झगड़े का प्रतीत होता है. फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. 

पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल है और तीसरी महिला का भी पता नहीं चल पाया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है. 

पुलिस ने क्या बताया?

डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य के मुताबिक प्राथमिक साक्ष्यों और मिली जानकारी के आधार पर जांच चल रही है. घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. तीनों मृतक मूक-बधिर है. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.    

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime News, Prayagraj, UP Crime News In Hindi, Prayagraj News In Hindi, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com