NEET पेपर लीक के बाद 21 जून को दोबारा हो रही परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 22 परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे. दोपहर 2:00 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी केंदीय सशस्त्र सुरक्षा बलों को दी गई है. इसके साथ ही ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में एंट्री नियम सख्त किए गए हैं. बता दें कि 3 मई को NEET पेपर लीक होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच री-एग्जाम कराने की तैयारी में है.
22 परीक्षा केंद्रों पर 350 पुलिसकर्मी तैनात
गाजियाबाद डीएम रविंद्र कुमार मादंड के अनुसार, NEET एग्जाम को लेकर गाजियाबाद में 22 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं, जहां 350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा परीक्षा केंद्र पूरी तरह से CCTV कैमरों की निगरानी में है. परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से सभी अधिकारी नजर रखेंगे और पल-पल की अपडेट लेंगे.
NEET केंद्र के बाहर खड़े पिता का दर्द, कहा - ‘ बेटी का पहला पेपर अच्छा गया था, इस बार तनाव में है'
रेलवे और बस स्टेशन पर तैनात रहेगी पुलिस
शहर में बड़ी संख्या में आने वाले नीट के उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए भी प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं. रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को वहां कोई परेशानी ना हो और वे समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके. योगी सरकार की ओर से सरकार की ओर से छात्रों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत छूट भी दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं