विज्ञापन
2 minutes ago

NEET UG 2026 Re-Exam Live : नीट- री-एग्जाम आज यानी 21 जून को आयोजित होने जा रहा है. पेपर लीक के आरोपों के बाद 3 मई को हुई इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ आज दोबारा परीक्षा करा रही है.इस री-एग्जाम में देश-विदेश के 5,500 से अधिक केंद्रों पर 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं. परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार NTA और प्रशासन बेहद सतर्क हैं. परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इतना ही नहीं, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के संदिग्ध फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मेडिकल कॉलेजों के छात्रों की 20 और 21 जून की छुट्टियां तक रद्द कर दी हैं. यहां तक की टेलीग्राम को भी बैन कर दिया गया है. बता दें कि नीट परीक्षा आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए बेहद कड़े ड्रेस कोड और एंट्री नियम जारी किए गए हैं.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates-

ये भी पढ़ें- रविवार को NEET महापरीक्षा की तैयारी जबरदस्त; पूरी जानकारी यहां

NEET री-एग्जाम: एयरफोर्स ने पहुंचाए पेपर, AI से मॉनिटरिंग, पटना से नोएडा तक सुरक्षा सख्त

NEET Re-Exam: NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित की जा रही है. देश के 564 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं. 23 लाख स्टूडेंट्स आज होने वाले एग्जाम में शामिल हों

दिल्ली में NEET अभ्यर्थियों के लिए फ्री रहेगी DTC

21 जून को NEET री-एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है. इसके चलते दिल्ली सरकार ने नीट उम्मीदवारों के लिए DTC बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की है. इसके लिए उम्मीदवार को अपना वैध नीट एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

स्टूडेंट्स को मेरी शुभकामनाएं

NEET-UG री-एग्जाम पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "NEET-UG री-एग्जाम आज होने वाला है. मुझे NTA, सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, भारतीय शिक्षा क्षेत्र और खासकर भारत के स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है. जल्द ही लगभग 22 लाख स्टूडेंट्स NEET का एग्जाम देंगे, बिना डरे, बिना चिंता के बैठें, आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए यही मेरी शुभकामनाएं हैं."

अरविंद केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों को दीं शुभकामनाएं

नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पिछले घटनाक्रमों और तनाव को पीछे छोड़कर शांत मन से परीक्षा दें तथा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें. केजरीवाल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद छात्रों की लगन और परिश्रम ही उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचाएगा.

NEET Exam Day Tips: NEET AIR-1 तन्मय गुप्ता ने बताया एग्जाम हॉल का 'टाइम मैनेजमेंट सीक्रेट', ऐसे सॉल्व करें पेपर

NEET री-एग्जाम के लिए छात्र पूरी तरह से तैयार हैं और अब कुछ ही घंटे बाद उन्हें एग्जाम हॉल में बैठना होगा. इससे पहले हम छात्रों को टाइम मैनेजमेंट से जुड़े जरूरी टिप्स दे रहे हैं. इसे लेकर हमने नीट टॉपर तन्मय गुप्ता से बात की.

NEET UG Re-Exam 2026 Live: सख्त सुरक्षा के बीच होगा नीट एग्जाम

NEET UG Re-Exam 2026 Live: सीलबंद लोहे के बक्सों में पेपर को पहुंचाया गया

NEET UG Re-Exam 2026 Live: NEET UG 2026 के क्वेश्चन पेपर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एग्जाम सेंटर्स पर पहुंच गए हैं. किसी भी सुरक्षा चूक को रोकने के लिए पेपर्स को पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में सीलबंद लोहे के बक्सों में ले जाया गया. अधिकारियों ने सेंटर्स पर कई लेयर की मॉनिटरिंग और सर्विलांस सुनिश्चित किया है क्योंकि NTA 3 मई का टेस्ट कैंसिल होने के बाद दोबारा एग्जाम करा रहा है. 

NEET UG Re-Exam 2026 Live: छात्रों के लिए की गई खास व्यवस्था

NEET UG Re-Exam 2026 Live: नीट परीक्षार्थियों को निःशुल्क सत्तू पिला रहा महावीर मंदिर, स्टेशन परिसर मंदिर के बाहर दो स्टॉल लगाए गए हैं.  10 हजार लोगों को सत्तू पिलाने की व्यवस्था की गई है. शाम 7 बजे तक दोनों स्टॉल खुले रहेंगे.

NEET UG Re-Exam 2026 Live: सूरत में 10,301 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

NEET UG Re-Exam 2026 Live: NEET-UG 2026 के लिए सूरत पूरी तरह तैयार कर ली गई है. 10,301 उम्मीदवार परीक्षा देने जा रहे हैं. सुरक्षा के लिए CISF और विशेष प्रशासनिक निगरानी रखी जाएगी.

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में कहां तक पहुंची CBI जांच? डॉक्टर, टीचर, NTA एक्सपर्ट तक पहुंची कड़ी

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच जारी है. एजेंसी ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया है

NEET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ छात्रों को क्या-क्या रखना होगा? देखें पूरी चेकलिस्ट

उम्मीदवार अपने साथ प्रिंटेड NEET UG 2026 Admit Card लेकर जाएं. याद रहे कि प्रिंटेड NEET UG 2026 Admit Card को देखकर ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा. किसी भी तरह की सॉफ्ट कॉपी साथ लेकर न जाएं.

NEET UG Re-Exam 2026 Live: 12 भारतीय भाषाओं में होगी परीक्षा

NEET UG Re-Exam 2026 Live:  परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी. भारत के अलावा कुछ अन्य देशों में भी ये एग्जाम होगा.

NEET UG Re-Exam 2026 Live: हर परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर रहेंगे तैनात

NEET UG Re-Exam 2026 Live: परीक्षा में नकल और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की मदद से यह व्यवस्था की गई है. हर परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर तैनात रहेंगे, जबकि हर केंद्र पर 10 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और 48,448 बायोमेट्रिक कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इस बार फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली को भी शामिल किया गया है। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगभग 6,700 ऑब्जर्वर और 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

NEET UG Re-Exam 2026 Live : बेस्ट बस हड़ताल के बीच नीट उम्मीदवारों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें

NEET UG Re-Exam 2026 Live :रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बेस्ट ने मुंबई भर में अतिरिक्त 60 बसों की व्यवस्था की है. शनिवार को सड़कों पर बेस्ट की बसों के नहीं होने से छात्रों समेत आम मुंबईकरों को शेयर टैक्सी या ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा जबकि कुछ लोगों ने बाइक टैक्सी पर निर्भरता दिखाई.

वर्चुअली की जाएगी परीक्षा केंद्र की निगरानी

परीक्षा 95,000 से अधिक एग्जाम क्लास में आयोजित की जाएगी, जिनमें से प्रत्येक में CCTV लगा होगा. कुल 1,38,560 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी फीड की निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअली की जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी से परीक्षा को सुरक्षित रखने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं.

एग्जाम देनें जाने से पहले जान लीजिए क्या करें क्या नहीं

एग्जाम देने से पहले आपको किन बातों को ध्यान रखना इसके बारे में विस्तार से पढ़िए इस लिंक पर क्लिक करके...

पढ़ें पूरी खबर- NEET परीक्षा से पहले जान लीजिए क्या करना है और क्या नहीं, छात्रों के लिए जरूरी है ये खबर

नागपुर के छात्र का अबू धाबी सेंटर बदला गया, जानिए एनटीए ने क्या कहा

नागपुर के छात्र को कैसे मिला अबू धाबी सेंटर? NTA ने दी सफाई, परीक्षा से पहले बदला गया केंद्र

पूरी स्टोरी पढ़ें यहां- https://ndtv.in/education/neet-ug-2026-re-test-nta-clarification-on-nagpur-candidate-abu-dhabi-exam-center-11663697

NEET UG Re-Exam 2026 Live : NEET यूजी रिएग्जाम के लिए किस राज्य में बस सेवा है Free

NEET UG Re-Exam 2026 : दिल्ली में कूलिंग जोन, यूपी में आधा किराया, तो बिहार-पंजाब समेत कई राज्यों में बस फ्री

पूरी खबर पढ़ें-

NEET री-एग्जाम की क्यों पड़ी जरूरत ?

3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए. जिसके चलते NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराए जाने का किया एलान. 

NEET UG Re-Exam 2026 Live : CRPF और CISF प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट्स की सुरक्षा रहे हैं संभाल

NEET - UG री-एग्जाम से पहले परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आज मुंबई समेत देशभर में एनटीए की मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीआरपीएफ और सीआईएसएफ प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट्स की सुरक्षा संभाल रहे हैं, जबकि मुंबई पुलिस केंद्रों के बाहर सुरक्षा, ट्रैफिक और अभ्यर्थियों की आवाजाही पर नजर रख रही है. सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी निगरानी में हैं और साइबर सेल सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। कल दोपहर 2 बजे होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू होगी.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : 21 जून को नीट परीक्षा को लेकर क्या-क्या हैं सुरक्षा इंतजाम

21 जून को होने वाली नीट एग्जाम के लिए 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसके लिए देश में 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. NTA के अनुसार, कंडक्ट कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं. ताकि किसी भी तरह की नीट परीक्षा में गड़बड़ी न हो.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : NEET की परीक्षा को लेकर पटना जिला प्रशासन सख्त

पटना के यातायात DSP अनिल कुमार ने बताया की हाजीपुर से आने वाले धनुकी मोड़ तक ही वाहन का परिचालन होगा. उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थियों को यातायात से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी. किसी तरह की परेशानी के लिए परीक्षार्थी यातायात पुलिस सहायता ले सकते हैं.

एग्जाम को देखते हुए पटना में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. विशेष परिस्थिति में छात्रों को यातायात पुलिस सेंटर भी पहुंचाएगी.

सीकर जिले में करीब 27 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से होगी जांच

पिछली परीक्षा में हुए पेपर लीक के तार सीकर से जुड़ने के चलते इस बार सीकर में सुरक्षा व सतर्कता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति, मेटल डिटेक्टर से जांच और कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी. 

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : कितने बजे ले कितने बजे तक होगी परीक्षा

परीक्षा की तारीख और समय: 21 जून 2026, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 PM तक (कुल 195 मिनट). परीक्षा की तारीख और समय: 21 जून 2026, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 PM तक (कुल 195 मिनट). वहीं PwD/PwBD अभ्यर्थियों 6 बजकर 20 मिनट तक का दिया जाएगा समय.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : डायबिटीज स्टूडेंट्स क्या ले जाने की है परमिशन

NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं. वहीं, डायबिटिक स्टूडेंट्स को शुगर टैबलेट, केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की परमिशन होगी.

पेपर ले जा रही गाड़ियों की होगी GPS ट्रैकिंग

 प्रश्नपत्र ले जाने वाले वाहनों की पल-पल की लोकेशन ट्रैक होगी. इससे यह सुनिश्चित होगा कि गाड़ियां तय रास्ते से ही जा रही हैं और बीच में कहीं बिना वजह रुक नहीं रही हैं.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : नीट री-एग्जाम के लिए उत्तराखंड के छात्रों को फ्री बस सेवा

नीट (यूजी)-2026 की री एग्जाम  में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी. उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा से 02 दिन पूर्व तथा परीक्षा समाप्ति के 02 दिन बाद तक मान्य होगी.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा ?

 आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस ड्रिल में प्रश्नपत्र प्राप्त करने, उन्हें सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाने और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित रखने की कड़ियों को परखा जाएगा. इसके साथ ही केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, बायोमेट्रिक सत्यापन और उन्हें परीक्षा कक्ष तक सीट पर बैठाने की पूरी प्रक्रिया का लाइव अभ्यास किया जाएगा, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी चूक की गुंजाइश न रहे. 

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : 11 बजे से 1:30 बजे के बीच पहुंच जाएं सेंटर, इसके बाद नहीं मिलेगी एंट्री

कल 551 शहर के 5हजार से ज्यादा सेंटर्स पर परीक्षा होनी है. इसके लिए 2000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. यह परीक्षा कल 2 बजे से 5:15 तक होगी. ऐसे में छात्रों को एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार 11 बजे से 1:30 बजे के बीच सेंटर पहुंच जाना है. डेढ़ बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : क्या पहनकर जाना है और क्या है बैन

जो छात्र कोई धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी, हिजाब या अपनी आस्था से जुड़ी चीजें पहनते हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत होगी. हालांकि, ऐसे छात्रों को तय समय से काफी पहले सेंटर पहुंचना होगा ताकि उनकी अच्छे से चेकिंग (Frisking) हो सके.  

 परीक्षा के लिए हल्के कपड़े सबसे अच्छे माने गए हैं. लेकिन जरूरत पड़ने पर छात्र पूरी बाजू (Full-sleeve) के कपड़े या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं. इसके लिए भी आपको सेंटर पर जल्दी रिपोर्ट करना होगा.  

 सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के भीतर पारदर्शी पानी की बोतल (transparent water bottles) ले जाने की अनुमति है.

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे साधारण चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनकर ही आएं. हाई-हील्स पहनने वाले छात्रों की अलग से और ज्यादा चेकिंग की जा सकती है.  

क्या ले जाना है बैन

परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है. इसके अलावा धातु (Metal) की चीजें, बड़े बकल वाले बेल्ट, भारी ज्वेलरी और एक्सेसरीज पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी.  

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : NTA की सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर

अफवाहों और पेपर लीक के दावों को रोकने के लिए एक हाईलेवल मॉनिटरिंग सेंटर बनाया है, जो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रखेगा. इसके साथ ही देश की तमाम जांच एजेंसियां, जिला प्रशासन और केंद्र व राज्य सरकारों के बड़े अधिकारी भी इस पूरी परीक्षा पर सीधा कंट्रोल रखेंगे.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : 5000+ केंद्रों पर एनटीए रखेगा CCTV से सीधी नजर

इस बार नीट परीक्षा को लेकर तीन लेयर सिक्योरिटी  (Three-Tier Security) इंतजाम किए गए हैं. इस बार प्रश्नपत्र (Question Papers) और उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) को लाने-ले जाने और सुरक्षित रखने की पूरी जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स को सौंपी गई है. यही नहीं देश के 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस NTA के पास रहेगा.

NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates : सुबह 9 बजे से शुरू है मॉक ड्रिल

नीट परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए आज सुबह 9 बजे से मॉक ड्रिल शुरू हो गई है, जो रात तक चलेगी. NTA ने सभी एग्जाम सेंटर्स को पहले ही अपने हैंडओवर में ले लिया है. इस मॉक ड्रिल में देशभर के करीब 2.5 लाख सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
NEET Re Exam, NEET Re Exam 2026 Traffic Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com