विज्ञापन

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, मच गई अफरा-तफरी... रेस्‍क्‍यू का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर में लिफ्ट में फंस गए, तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में अटकी. लिफ्ट में फंसे डॉ. मिश्रा और अन्य लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला, किसी को कोई चोट नहीं आई.

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, चेहरे पर दिखी घबराहट
  • डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर में एक कोचिंग सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट में फंस गए
  • लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण नरोत्तम मिश्रा और अन्य लोग फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
  • काफी कोशिशों के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया
ग्‍वालियर:

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर में लिफ्ट में फंस गए. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हाल ही में ग्वालियर में एक कोचिंग सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान वे लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और लिफ्ट बीच में ही अटक गई. लिफ्ट में डॉ. मिश्रा के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे.

लिफ्ट में फंसे नरोत्तम मिश्रा के चेहरे पर घबराहट 

वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में फंसे होने के बाद बाहर मौजूद लोग उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं और आसपास भीड़ जमा है. कुछ लोग वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं- ग्राउंड का बटन दबा दीजिए. लिफ्ट नीचे चली जाएगी, तो लोग बाहर निकल आएंगे. इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के चेहरे पर बेचैनी और घबराहट साफ देखी जा सकती थी. वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, साथ ही लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं. 

काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खुला

लिफ्ट अटकते ही मौके पर हड़कंप मच गया. आयोजक और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत तकनीशियन और रेस्क्यू टीम को सूचना दी कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा फंस गए हैं. काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात है कि डॉ. मिश्रा पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद: लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फंसे रहे बुजुर्ग, मदद के लिए लगाते रहे आवाज, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

लिफ्ट में ओवरलोड या तकनीकी फॉल्ट

बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग नई बनी है और लिफ्ट में ओवरलोड या तकनीकी फॉल्ट के कारण यह हादसा हुआ. कुछ देर लिफ्ट में फंसे रहने के कारण घुटन जैसी स्थिति भी बनी, लेकिन समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद डॉ. मिश्रा ने भी इसे सामान्य तकनीकी खराबी बताया और कहा कि सभी सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं. इसके बाद उन्होंने कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया और कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के झारखंड भवन में लिफ्ट हादसा, काफी देर फंसा रहा पूर्व सांसद का परिवार, 6 लोग हुए बेहोश, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narottam Mishra, Lift, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com