विज्ञापन

दिल्ली के झारखंड भवन में लिफ्ट हादसा, काफी देर फंसा रहा पूर्व सांसद का परिवार, 6 लोग हुए बेहोश, VIDEO

दिल्ली के झारखंड भवन में लिफ्ट फंसने से पूर्व सांसद के परिवार के 6 लोग बेहोश हो गए. लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की बात सामने आई है. विजुअल में बेहोश होते लोग नजर आ रहे हैं.

झारखंड भवन में लिफ्ट फंसने से पूर्व सांसद के परिवार के लोग बेहोश हो गए.
NDTV
नई दिल्ली:

Lift Accident: राजधानी दिल्ली स्थित झारखंड भवन से एक बड़े लिफ्ट हादसे की खबर सामने आई है. यहां पूर्व सांसद घूरम राम का परिवार ठहरा हुआ था. परिवार के सदस्य लिफ्ट में थे, तभी अचानक लिफ्ट फंस गया. इससे काफी देर तक पूर्व सांसद के परिवार लिफ्ट में ही फंसे रहे. इस घबराहट में आकर परिवार के 6 सदस्य बेहोश हो गए. आनन-फानन में सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और वसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से फंसने की बात

परिवार के सदस्यों की हालत देखकर पूर्व सांसद घूरन राम नाराज हो गए. उन्होंने वहां की व्यवस्था पर नाराजगी जताई. इस लिफ्ट हादसे से जुड़े जो विजुअल सामने आए, उसमें साफ देखा जा सकता है कि लिफ्ट में कई लोग फंसे हैं. विजुअल में नजर आ रहा है कि लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा लोग थे. लोगों ने भी लिफ्ट खराब होने के पीछे इसे ही कारण बताया है. 

मंगलवार रात की घटना, पुलिस को आज मिली जानकारी

घटना मंगलवार रात की है. हालांकि दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी आज मिली. जिसके बाद मामला मीडिया तक पहुंचा. लिफ्ट हादसे से जुड़े जो विजुअल सामने आए, उसमें एक गाड़ी में एक बच्ची बेहोशी की स्थिति में नजर आ रही है. वहीं हॉस्पिटल में भी पूर्व सांसद के परिवार के कई लोग भर्ती नजर आ रहे हैं. 

झारखंड भवन में रुका करते हैं राज्य के नेता-मंत्री

मालूम हो कि इससे पहले भी लिफ्ट से जुड़े कई हादसे सामने आए है. लेकिन दिल्ली के सरकारी भवन से सामने आई यह घटना वहां की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. बताते चले कि राजधानी में सभी राज्यों के अपने-अपने भवन है. जहां उस राज्य से आने वाले नेता, मंत्री, विधायक सहित अन्य लोग ठहरा करते हैं. 

 यह भी पढ़ें - लिफ्ट हॉरर : 90 मिनट तक दीवार-लिफ्ट के बीच फंसा रहा शख्स, पैरों में हुआ फैक्चर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Bhawan, Jharkhand Bhawan Delhi, Lift Accident, Lift Accident Video, Lift Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com