विज्ञापन

गाजियाबाद: लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फंसे रहे बुजुर्ग, मदद के लिए लगाते रहे आवाज, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अकेले लिफ्ट में दाखिल होते हैं. लिफ्ट में प्रवेश करने के कुछ ही समय बाद वह उसमें फंस जाते हैं. काफी देर तक बुजुर्ग लिफ्ट के अंदर ही बंद रहे और बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे.

लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग
NDTV

गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट बुजुर्ग के लिए मुसीबत बन गई. क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित प्रोव्यू लाबोनी अपार्टमेंट्स में एक बुजुर्ग करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे. लिफ्ट के भीतर से मदद के लिए आवाज लगाने के बावजूद उन्हें समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोसाइटी की लिफ्ट मेंटेनेंस और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं.

मदद की गुहार लगाता रहा बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक, घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक की प्रोव्यू लाबोनी अपार्टमेंट्स सोसाइटी की है. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अकेले लिफ्ट में दाखिल होते हैं. लिफ्ट में प्रवेश करने के कुछ ही समय बाद वह उसमें फंस जाते हैं. काफी देर तक बुजुर्ग लिफ्ट के अंदर ही बंद रहे और बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे.

बताया जा रहा है कि काफी देर तक किसी को इस बात की जानकारी ही नहीं हो सकी कि बुजुर्ग लिफ्ट के भीतर फंसे हुए हैं. करीब डेढ़ घंटे बाद सोसाइटी के लोगों को मामले की जानकारी मिली. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी और लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश शुरू की गई.

कोई नुकसान नहीं, सेहत ठीक है

काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान उन्हें कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि लिफ्ट में इतने लंबे समय तक फंसे रहने से उनकी परेशानी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

घटना का CCTV वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में बुजुर्ग के लिफ्ट में प्रवेश करने से लेकर उन्हें बाहर निकाले जाने तक की पूरी स्थिति देखी जा सकती है. इस घटना ने एक बार फिर हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट की नियमित जांच, समय पर मेंटेनेंस और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जानकारी नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: सरकार ने कैंसर की 'दवाओं' पर ट्रेड मार्जिन घटाया, अब MRP का केवल इतना ही होगा दुकानदारों का मुनाफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghazibad, Lift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com