विज्ञापन

2 पतियों का दर्द: असिस्टेंट डायरेक्टर बनते ही पत्नी ने छोड़ा, दूसरे की बीवी निकली लेस्बियन, MP के अजीब केस 

MP महिला आयोग में पतियों के दो अजीब मामले आए. एक पति का आरोप है कि अफसर बनते ही पत्नी छोड़ गई, तो दूसरे ने पत्नी के लेस्बियन होने का दावा किया.

2 पतियों का दर्द: असिस्टेंट डायरेक्टर बनते ही पत्नी ने छोड़ा, दूसरे की बीवी निकली लेस्बियन, MP के अजीब केस 
MP News: महिला आयोग में पतियों के दो अजीब मामले आए.

मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की दो दिवसीय जनसुनवाई में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. कार्यालय में आयोजित इस सुनवाई में न केवल पतियों से प्रताड़ित महिलाएं पहुंचीं, बल्कि अपनी पत्नियों से परेशान पतियों ने भी न्याय की गुहार लगाई. इनमें से पत्नियों से जुड़े दो मामलों ने आयोग के सदस्यों को भी हैरान कर दिया. एक पत‍ि ने कहा क‍ि असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के बाद उसकी पत्‍नी छोड़कर चली गई है, जबकि दूसरे ने अपनी पत्‍नी पर लेस्बियन होने का आरोप लगाया. आइए, जानते हैं दोनों मामले क्‍या हैं?

केस 1: पढ़ा-लिखाकर TCP अधिकारी बनाया, पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई 

महिला आयोग के सामने पहुंचे एक पति ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि शादी के 18 साल तक उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई-लिखाई और करियर का पूरा खर्च उठाया. उसके सहयोग से पत्नी सरकारी अधिकारी बनी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्‍त हो गई. अधिकारी बनते ही पत्नी का रवैया पूरी तरह बदल गया. वह अपने बेटे को लेकर मायके चली गई और पति के खिलाफ प्रताड़ना की झूठी शिकायत दर्ज करा दी.

IVF तकनीक से हुआ था बेटा

पति ने बताया कि उनका बेटा IVF तकनीक से हुआ है. अगर, उनके रिश्ते पहले से खराब होते, तो वे इस तरह बच्चा प्लान क्यों करते? उसने आरोप लगाया कि सफलता मिलते ही पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया. इस मामले में पत्नी के अनुपस्थित रहने पर आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने अगली जनसुनवाई में दोनों पक्षों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए हैं.

सुमित्रा ताई का छलका दर्द, कहा- रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया, पत्र में पीएम मोदी का भी जिक्र 

केस 2: "पत्नी लेस्बियन, सहेली से संबंध, मुझे जहर दे सकती है"

महिला आयोग में आया दूसरा मामला और भी चौंकाने वाला था. एक अन्य पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लेस्बियन है, उसके अपनी सहेली के साथ समलैंगिक संबंध हैं. पति ने दावा  कि उसने कई बार दोनों के बीच की चैट पढ़ी और फोन पर अश्लील बातें करते सुना. पति ने आयोग को बताया कि उसे पत्नी से जान का खतरा है, वह उसे खाने में जहर दे सकती है. पति ने अपने आरोपों के समर्थन में कई सबूत भी पेश किए. 

IPS मोतिउर रहमान: UPSC क्रैक करना है क्लास 6th में ही तय कर लिया था, अब बने श्योपुर एसपी, जानिए कहानी

दो दिन में 50 से ज्यादा मामलों की सुनवाई

मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव की मौजूदगी में आयोजित इस दो दिवसीय बेंच में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद और साइबर उत्पीड़न से जुड़े 50 से ज्यादा मामलों पर सुनवाई की गई. आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आवश्यक कानूनी निर्देश जारी किए हैं.

देश का सबसे अनोखा पुल, न नदी, न नाला, न सड़क... खेतों के बीच कर द‍िया निर्माण 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal News, MP News, Lesbian, Husband & Wife, Husband Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com