विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर पहले पति से तलाक करवाया... दुष्कर्म किया फिर वादे से मुकरा, FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

Gwalior raped Case: महिला का एक विवाह समारोह में आरोपी से मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर मामला शादी करने तक पहुंच गया. महिला पहले से शादीशुदा थी, इसलिए युवक ने शादी का झांसा देकर पति से तलाक करवाया, लेकिन फिर वो महिला से निकाह करने से मुकर गया.

निकाह का झांसा देकर पहले पति से तलाक करवाया... दुष्कर्म किया फिर वादे से मुकरा, FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

Gwalior Hindi Latest News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के इंदरगंज थाना क्षेत्र में युवक ने महिला को निकाह का झांसा देकर पहले पति से तलाक करवाया और फिर उसके साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने जब युवक से निकाह के लिए बोला तो वह इंकार करने लगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पहले पति से करवाया तलाक

सेवानगर में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की पांच महीने पहले एक विवाह समारोह में आरोपी अमन से मुलाकात हुई थी. वो आपागंज का रहने वाला है. पहचान होने के बाद दोनों में बातचीत होने लगी. इस बीच अमन ने महिला को निकाह करने का झांसा दिया. महिला ने अमन की बात को मान लिया और उसके कहने पर पति को तलाक भी दे दिया. 25 मार्च को अमन महिला को नई सड़क स्थित होटल में ले गया और यहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.

पीड़िता का आरोप- 'शारीरिक शोषण किया'

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अमन ने निकाह का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया, लेकिन निकाह नहीं किया. जब भी महिला निकाह करने के लिए कहती तो वह हर बार मना कर देता था. परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और उसने  पुलिस को आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस ने अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Mother's Day: जान जोखिम में डालकर रोके 500 बाल विवाह, 200 बच्चों को बाल मजदूरी से कराया मुक्त, कांस्टेबल ज्योति तिवारी की प्रेरणादायक कहानी

ये भी पढ़ें: Big Boss OTT-2 विजेता एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, ना देने पर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com