विज्ञापन

जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के अन्य हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले से एक डराने वाली घटना सामने आई है. चलते समय युवक की जेब में रखे मोबाइल में ब्लास्ट हो गया.

जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के अन्य हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मोबाइलट में ब्लास्ट के बाद घायल युवक और फटा मोबाइल.
NDTV
  • युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था और मोबाइल पैंट की जेब में था.
  • मोबाइल फटते ही पैंट में आग लग गई.
  • एक्सपर्ट ने मोबाइल में ब्लास्ट होने की कुछ वजह भी बताईं.

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले से एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है. एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई. इससे उसको गंभीर रूप से चोटें आई हैं. मोबाइल में धमाका इतना तेज था कि उसके शरीर के कई हिस्से आग लगने की वजह से झुलस गए.

जब लोगों को यह पता चला तो सब दंग रह गए. बहुत लोगों में अब डर का माहौल है, क्योंकि आज हमारे जीवन में मोबाइल ऐसी जरूरत बन गया है कि इसे खुद से दूर ही नहीं कर सकते. पांढुर्णा जिले में यह घटना तब हुई, जब युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था और मोबाइल पैंट की जेब में रखा था.

धमाके से फिसली बाइक, हड्डी टूटी

धमाके होने की वजह से आग भी लग गई और बाइक फिसलकर सड़कर पर गिर गई. युवक इस दौरान लगभग 12 तक घिसटता चला गया था. वह मोबाइल ब्लास्ट की वजह से लगी आग से तो जला ही, साथ ही हादसा होने की वजह से भी गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है.

डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में युवक पैर की हड्डी टूट गई है और मोबाइल में धमाके वजह से प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्से भी जल गए हैं. उसका इलाज जारी है.

क्या बोले एक्सपर्ट

प्रारंभिक जांच में मोबाइल की बैटरी या तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है. विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि मोबाइल फोन का उपयोग करते समय केवल प्रमाणित बैटरी और चार्जर का इस्तेमाल करें. किसी भी प्रकार की असामान्य गर्माहट या खराबी दिखने पर तुरंत उसका उपयोग बंद कर दें.

ये भी पढ़ें- Mobile Blast Reasons: मोबाइल फोन में ब्लास्ट क्यों होता है? कभी नहीं करें ये 5 गलतियां

ये भी पढ़ें- फोन में कभी न लगाएं ये 4 तरह के वॉलपेपर, एजुकेशनिस्ट ने बताया दिमाग पर कैसा पड़ता है असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mobile Blast Case, Mobile Blast, Pandhurna News, Mobile Battery Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com