विज्ञापन

Mobile Blast Reasons: मोबाइल फोन में ब्लास्ट क्यों होता है? कभी नहीं करें ये 5 गलतियां

Mobile Blast Reasons: PubMed Central की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जिंग के लिए प्लग में लगे या कॉल रिसीव करते समय मोबाइल फोन फटने से जलने की चोटें लगने की खबरें नियमित समाचार पत्रों और कुछ पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं.

Mobile Blast Reasons: मोबाइल फोन में ब्लास्ट क्यों होता है? कभी नहीं करें ये 5 गलतियां
मोबाइल फोन में ब्लास्ट क्यों होता है?
Freepik

Mobile Phone Blast Reasons: आजकल के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. एक पल भी मोबाइल से दूरी बनाना असंभव सा हो गया है. फोन कुछ समय के लिए ही दूर हो जाए तो ऐसा लगता है जैसे शरीर का कोई हिस्सा काम नहीं कर रहा. डेली लाइफ का हर काम मोबाइल से हो रहा है, लेकिन मोबाइल का इतना इस्तेमाल होने के साथ-साथ इससे जुड़ी सुरक्षा को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है और कई खबरें ऐसी भी आती है कि मोबाइल ब्लास्ट हो गया, जिससे कई लोग घायल भी हुए हैं.

यह भी पढ़ें:- अब ChatGPT पर बिजली-पानी के काम होंगे, DEWA ने लॉन्च की AI कस्टमर सर्विस, जानिए आपको क्या फायदा होगा

PubMed Central की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जिंग के लिए प्लग में लगे या कॉल रिसीव करते समय मोबाइल फोन फटने से जलने की चोटें लगने की खबरें नियमित समाचार पत्रों और कुछ पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं. मोबाइल फोन विस्फोट के कारण अक्सर बदली जाने वाली बैटरियों और चार्जर आदि के उपयोग से संबंधित होते हैं. मोबाइल फोन आमतौर पर लिथियम बैटरियों का उपयोग करते हैं, जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती हैं.

दरअसल, मोबाइल फोन में ब्लास्ट बैटरी में खराबी, ओवरहीटिंग, या खराब चार्जर के इस्तेमाल से होता है, जिसके मुख्य कारण हैं ओरिजिनल चार्जर की जगह लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना, चार्जिंग के दौरान फोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना, फोन को ज्यादा गर्म जगह पर रखना, रात भर चार्जिंग पर छोड़ना और फोन को गिराना, जो बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है.

खराब चार्जर या नकली चार्जर

लोकल या नकली चार्जर फोन के लिए जरूरी सही वोल्टेज और करंट नहीं दे पाते, जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है और वह ज्यादा गर्म होकर फट सकती है.

ओवरहीटिंग

फोन को सीधी धूप, कार या तकिए के नीचे रखने से वह ज्यादा गर्म हो जाता है. चार्जिंग के दौरान गेम खेलने या वीडियो देखने से भी यह समस्या होती है, जिससे थर्मल रनवे शुरू हो सकता है और ब्लास्ट हो सकता है.

बैटरी में खराबी

बैटरी के अंदरूनी हिस्सों में खराबी या निर्माण में कमी भी ब्लास्ट का कारण बन सकती है.

चार्जिंग के दौरान ज्यादा इस्तेमाल

चार्जिंग करते समय फोन पर ज्यादा लोड डालने (गेमिंग, कॉलिंग) से हीट बढ़ती है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.

बैटरी का फूलना

अगर बैटरी फूलने लगे तो यह ब्लास्ट का बड़ा संकेत है, क्योंकि अंदर केमिकल रिएक्शन हो रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com