विज्ञापन

बारिश और तेज हवा में 3 दिन टावर पर चढ़ा रहा शख्स,नीचे उतरा तो पुलिस से बोला- मछली-भात खिला दो

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर का रहने वाला शख्स सोमवार को अचानक तीन शेर चौक स्थित टावर पर चढ़ गया, जहां पर तीन दिन तक पुलिस की परेशानी भी बना रहा.

बारिश और तेज हवा में 3 दिन टावर पर चढ़ा रहा शख्स,नीचे उतरा तो पुलिस से बोला- मछली-भात खिला दो
टावर चढ़ा शख्स गमछे में खुद को लपेटे हुए.
NDTV

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में एक शख्स तीन दिनों तक टावर पर चढ़ा रहा और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों की नाक में दम करके रख दिया. प्रशासन टावर के आसपास ही रहता और उससे उतारने की जद्दोजहद में करते रहे. 230 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर सोमवार को चढ़ा शख्स आखिरकार बुधवार की शाम उतर आया. इसके बाद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने राहत की सांस ली.

यह घटना पांढुर्णा के तीन शेर चौक स्थित की है. तीन दिन तक टावर पर चढ़े रहे शख्स का हालचाल जानने के लिए बुधवार को ड्रोन भी उड़ाया और उसकी तस्वीर भी देखी. वह टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में बैठा दिखाई दे रहा है. लगातार बारिश और ठंड के बीच वह गमछे से खुद को ढंककर मौसम से बचने की कोशिश करता नजर आया.

टावर के नीचे खड़ी पुलिस.

टावर के नीचे खड़ी पुलिस.

ऐसे शुरू हुआ घटनाक्रम

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर का रहने वाला शख्स सोमवार सुबह करीब 5 बजे अचानक टावर पर चढ़ गया. जब सूचना मिली तो पुलिस और प्रशासन बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचा. टावर के आसपास अन्य लोगों की भीड़ भी जुट गई. पुलिस ने सोमवार को उसे नीचे उतारने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा.

दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस ने उससे नीचे उतरने को कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. यहां तक कि पुलिस ने उससे उसकी मांगों के बारे में भी पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने लोगों से उसकी पहचान की अपील की

पुलिस ने आम लोगों से टावर पर बैठे शख्स की पहचान बताने की अपील की है. थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उसे पहचानता है या उसके बारे में जानकारी रखता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें. उनका मानना है कि परिजन या परिचितों के माध्यम से समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सकता है.

दूसरे दिन एक्सपर्ट टावर पर चढ़े तो किया हमला

थाना प्रभारी अमित दानी ने बताया कि दो बार ट्रेंड एक्सपर्ट को टावर पर भेजा गया, लेकिन जैसे ही वे उसके करीब पहुंचे, उसने उन पर हमला करने की कोशिश की. सुरक्षा को देखते हुए दोनों एक्सपर्ट को वापस नीचे बुला लिया गया. यहां तक कि उसे समझाने के लिए पुलिस ने उससे तीन भाषाओं में गुहार लगाई.

तीसरे दिन ड्रोन से जानी स्थिति

इस दौरान बारिश और हवा चलती रही. तीसरे दिन पुलिस ने ड्रोन से उसके करीब गई और तस्वीरों के आधार पर उसकी स्थिति का आकलन किया गया, ताकि बिना जोखिम के आगे की रणनीति बनाई जा सके. हालांकि, बुधवार शाम होते-होते वह लगभग 7 बजे से 07:30 बजे के बीच उतर आया.

उतरने ही पुलिस से की ये मांग

जब नीचे आया तो उसने उतरते ही पुलिस से मछली चावल खाने की मांग रख दी और 150-200 रुपये भी मांगे. उसने कहा कि वह अपने गांव स्थित घर जाएगा. पुलिस को पता चला कि वह नशे की हालत में थे.

ये भी पढ़ें- घर भी संवारा, खेत भी महकाया: मिलिए छत्तीसगढ़ की इस कमाल की सास-बहू की जोड़ी से, परिवार को ऐसे दी आर्थिक मजबूती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Climb On Mobile Tower, Pandhurna News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com