विज्ञापन

मंदिर में आरती के दौरान क्यों हुआ पथराव, जबलपुर में रात कैसे भड़की हिंसा? फोटो में देखें हालात

Jabalpur Stone Pelting: जबलपुर में घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए रात में ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. रातभर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे.

हिंसा के दौरान इकट्ठी भीड़.

Jabalpur Violence: जबलपुर जिले के सिहोरा मंदिर में रात को हुए बवाल के बाद फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. मौके पर पुलिस बल की अभी तैनाती है. इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में भी लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. हालांकि, अभी इस घटना में किसी का नाम सामने नहीं आया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. सिहोरा में तनाव का माहौल तब बना जब मंदिर में रात आरती हो रही थी. पथराव की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां गलियों में ईंट-पत्थर पड़े हुए दिख रहे हैं. कई लोगों के चप्पल-जूते भी छूट गए.

Latest and Breaking News on NDTV

तनाव इतना बढ़ गया था कि पुलिस को पथराव करने वालों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. हालांकि, देर रात पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया है. पुलिस बल मंदिर-मस्जिद के पास तैनात है. तनाव की वजह से शुक्रवार सुबह मंदिर के कपाट और मस्जिद के दरवाजे भी नहीं खुले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आरती के समय हुआ पथराव

दरअसल, सिहोरा के वार्ड-5 में स्थित आजाद चौक संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां दुर्गा माता मंदिर के ठीक सामने मस्जिद है. अब मंदिर में गुरुवार रात लगभग 9 बजे आरती हो रही थी. आरती लाउडस्पीकर पर भी चल रही थी. इस दौरान दूसरे पक्ष ने लाउडस्पीकर बंद करने को कहा.

Latest and Breaking News on NDTV

मंदिर की ग्रिल पर चढ़कर युवक ने की तोड़फोड़

इसी को लेकर विवाद बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरती के दौरान एक युवक ने मंदिर की ग्रिल पर चढ़कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की, जिससे तनाव की स्थिति बनी. कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग इकट्ठा होने लगे और स्थिति हिंसक हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

इस दौरान भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. बताया जाता है कि कुछ उपद्रवी लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ सड़कों पर आ गए, जिससे हालात और गंभीर हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV
घटनास्थल पर हालात अब सामान्य, पुलिस बल है अभी तैनात

घटनास्थल पर हालात अब सामान्य, पुलिस बल है अभी तैनात

बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा. जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए. पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने देर रात 15 आरोपियो ंको गिरफ्तार किया

पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. रात बीतने के साथ ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. हालांकि, अब हालात सामान्य हैं. पुलिस और जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी रातभर भर घटनास्थल पर डटे रहे थे. प्रशासन ने लोगों को इकट्ठा न होने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com